उन्नाव - अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 11 April 2019

उन्नाव - अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़




 रिपोर्ट - उमेश शुक्ला 

लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए उन्नाव पुलिस अपनी कमर कस चुकी है और लगातार अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सघन चेकिंग अभियान चला रही है |चेकिंग अभियान के तहत उन्नाव की असोहा पुलिस,स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना बड़ी सफलता हाथ लगी और एक अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और मौके से अभियुक्त फूलचंद्र जोकि लखाखेडा थाना गंगाघाट का निवासी है उसे मौके से धर दबोचा लेकिन दो अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए,पुलिस को अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में अवैध तमंचे बरामद किये है जिसमे 32,315 बोर के और 12 बोर के 32 तमंचे बरामद हुए है और 5 अर्धनिर्मित,53 कारतूस व असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद किये गए है |जानकारी के मुताबिक ये लोग भारी मात्रा में तमंचे सीमावर्ती इलाकों में सप्लाई करते थे |पकडे गए अभियुक्त फूलचंद्र और फरार हुए अभियुक्त सुरेश पासी व रमेश पासी का अपराधिक इतिहास भी है उन्नाव एसपी ने बताया की इसी अभियान के अंतर्गत कल असोहा क्षेत्र में चंदन खेड़ा गांव के पास एक अवैध तमंचे की फैक्ट्री पकड़ी गई जिसमें एक अभियुक्त गिरफ्तार हुआ है और दो फरार हो गए हैं इन तीनों के खिलाफ अपराधिक इतिहास पहले से है और इस फैक्ट्री और बरामदगी में 32,315 बोर के और 12 बोर के 32 तमंचे बरामद हुए है और 5 अर्धनिर्मित,53 कारतूस बरामद हुए है और पूरी फैक्ट्री और उसके उपकरण बरामद किये गए है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।