गोरखपुर - बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर अराजकतत्वों ने पोती कालिख, सड़क जाम - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 26 April 2019

गोरखपुर - बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर अराजकतत्वों ने पोती कालिख, सड़क जाम




न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ

गोरखपुर के आदर्श नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल में अंबेडकर मूर्ति पर अराजकतत्वों द्वारा कालिख पोत दी। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना शुक्रवार की तड़के सुबह की है।

ये है पूरा मामला...

खजनी थाना के उनवल चौकी अंतर्गत टेकवार चौराहे पर अंबेडकर मूर्ति लगी हुई है। गुरुवार रात अराजक तत्वो द्वारा मूर्ति पर काला पेंट पोत दिया गया। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो वे आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया।आपको बता दें इसके पूर्व भी बाबा भीम साहब अंबेडकर की मूर्ति कि अंगुली तोड़ी गई थी। बीती रात अराजक तत्वों द्वारा पूरे मूर्ति पर काला पेंट को दिया गया है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और पूरी तरह खजनी बांसगांव की मुख्य सड़क को जाम कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि बाबा भीम साहब अंबेडकर की मूर्ति को बदला जाए।खजनी पुलिस सीसी फुटेज देख रही है, जिसमें 2 लड़के संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।