रिपोर्ट - उमेश शुक्ला
भारतीय जनता
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्नाव में एक रैली की जहां उन्होंने राष्ट्रीय मुद्दों को जनता के
सामने रखा और भारतीय जनता पार्टी
के प्रत्याशी साक्षी महाराज को जिताने की अपील की। अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा की उन्नाव की धरती तलवार
और वीरो की भूमि है यही माँ गंगा के किनारे लवकुश ने श्रीराम की सेना को अपनी माँ
के सम्मान के लिए पराजित करने का काम लव कुश ने किया |अमितशाह ने कहा की साक्षी
महाराज इस बार 3 लाख की जगह 5 लाख वोटो से जीतने जा रहे है |भूमाफियाओ को लेकर कहा
की योगी राज आने के बाद भूमाफियाओ को जेल के पीछे डाला है और गले में पट्टी लगाकर
घुमते है की भैया हमें अरेस्ट कर लो हमारा एनकाउंटर मत करना |प्रयागराज कुम्भ को
लेकर कहा की योगी आदित्यनाथ को यहाँ से साधुवाद देना चाहता हूँ जिस प्रकार से
कुम्भ के अंदर व्यवस्था की निर्मल माँ गंगा के पानी में कुम्भ के स्नान का पूरी
दुनिया को आनंद दिया और मोदी जी ने स्वच्छता कर्मी भाई बहनों को दलित भाई बहनों के
पैर मोदी जी ने अपने हाथ धोया और सामाजिक समरसता का एक भूतपूर्व उदाहरण नरेंद्र
मोदी ने दुनिया को दिया |मायावती को आड़े हाथ लेते हुए अमितशाह ने कहा की मायावती
आप दलितों का नाम लेती हो आपने क्या किया दलितों के नाम पर टिक्की तेल बेचकर अपने
बैंक अकाउंट को तगड़ा करने का काम किया |राहुल गाँधी पर हमला बोलते हुए अमितशाह ने
कहा की राहुल गाँधी कहते है की मोदी जी बताओ यूपी के लिए आपने क्या किया अरे राहुल
बाबा आप हमसे हिसाब मांग रहे हो बाप पीढ़ी तक आपने शासन किया आपने क्या किया इसका
हिसाब ज़रा मेरे उन्नाव वालो को दे दो | कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की कांग्रेस
सरकार ने सपा बसपा की सरकार में उत्तर प्रदेश को 3 लाख तीस हजार करोड़ दिया | और नरेंद्र
मोदी जी उत्तर प्रदेश को पांच साल में 10 लाख 27 हजार तीन सौ तेईस करोड़ रूपया देने
का काम किया |पकिस्तान पर वायु सेना के
द्वारा किये गए हमले पर अमितशाह ने राहुल,मायावती,और अखिलेश पर निशाना साधा और कहा
की हमारी सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादियो को मारा बहन जी और अखिलेश जी को क्या
दुःख हो सकता है मै जो पूछना चाहता हूँ की आपके ममेरे चचेरे भाई लगते है सपा बसपा
कांग्रेस को आतंकवादियो से ईलू ईलू करना हो तो करो हम भारतीय जनता पार्टी वाले है पकिस्तान
से गोली आएगी यहाँ से गोला जायेगा ईट का जवाब पत्थर से दिया जायेगा |
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।