ब्यूरो वाराणसी- कैलाश सिंह विकास
लंका थाना क्षेत्र के अंतर्गत लौटा वीर मंदिर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच में हुई जमकर मुठभेड़ में संकट मोचन के चौकी इंचार्ज को लगी हाथ में गोली तथा संकट मोचन के चौकी इंचार्ज को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया
वहीं मुठभेड़ में एक बदमाश को भी लगी पैर मे गोली और उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा अंधेरे का फायदा उठाकर एक और बदमाश मौके से हुआ फरार मौके से पुलिस को एक चोरी की टीवीएस अपाचे बाइक up65 सीपी 4504 और तमंचा भी बरामद हुआ है
विगत दिनों बीएचयू छात्र गौरव सिंह की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में आरोपित रावण और प्रोफेसर उर्फ सनी उर्फ रुपेश वर्मा से वाराणसी पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इनकाउंटर के दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग में संकटमोचन चौकी इंचार्ज को जहां बांह में गोली लगी है, वहीं एक आरोपी सनी वर्मा को भी जांघ में गोली लगी है। घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लंका थाना के प्रभारी निरीक्षक भारत भूषण तिवारी ने बताया कि उनकी टीम बीएचयू मालवीय चौराहे पर वीआईपी ड्यूटी में लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की गौरव हत्याकांड के आरोपी छित्तूपुर में किसी दूसरी घटना को अंजाम देने के लिये डाफी पुल की ओर से आने वाले हैं।
इस सूचना को तत्काल अमल में लाते हुए वायरलेस पर सूचना प्रसारित की गयी और मड़इया पुल की ओर टीम रवाना हुई। इसी बीच सामने से बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे, जो कि पुलिस की गाड़ी को देखते ही बाइक घुमाकर भागने लगे। इनका पीछा किया गया। इसी बीच संकट मोचन चौकी प्रभारी और बीएचयू चौकी प्रभारी भी अपनी टीम के साथ पहुंच गये।
पुलिस द्वारा पीछा करता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे एक गोली संकट मोचन चौकी प्रभारी ईश्वर दयाल शर्मा के हाथ में लगी। दूसरी गोली लंका थाना प्रभारी को लक्ष्य करके किया गया, जो उनकी जीप की हेडलाइट पर लगी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग झोंक दी। फायरिंग में एक बदमाश को पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
लंका थाने के प्रभारी निरीक्षक भारत भूषण तिवारी के अनुसार जिस बदमाश को गोली लगी है उसका नाम रुपेश वर्मा, उर्फ प्रोफेसर, उर्फ सनी है, जोकि बक्सर निवासी है। ये हाल ही में हुए बीएचयू छात्र गौरव सिंह की हत्या में आरोपी है। इसके दूसरे साथ के बारे में पता किया जा रहा है। पता लगा है कि फरार बदमाश रावण है। वो भी गौरव सिंह हत्याकांड में आरोपित है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से एक बाइक और पिस्टल बरामद हुई है।
घायलों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। फिलहाल चौकी इंचार्ज की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।