रिपोर्ट - रीतू श्रीवास्तव
लंभुआ राज्य सभा सांसद एवं सुल्तानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह
ने कहा कि हम सुल्तानपुर की जनता के थे और सुल्तानपुर की जनता के ही
रहेंगे। सुल्तानपुर मेरी जन्म भूमि और कर्म भूमि दोनों है और अपने आखिरी
सांस तक सुल्तानपुर की जनता की सेवा करता रहूंगा। लंभुआ के खचा-खच भरे मेला वाली बाग में आयोजित महिला सम्मेलन में बोलते हुए
डॉ सिंह ने भाजपा की कार्यप्रणाली और मोदी सरकार की पिछले पांच साल की
नीतियों पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत का विकास केवल इसलिए हुआ
क्योंकि यहां का माहौल अच्छा रखा गया। मोदी सरकार यह समझने में विफल रही
है कि सामाजिक, सांस्कृतिक और भाषाई विविधता इस देश की सुंदरता और ताकत
दोनों है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान का ढोल पीटने वाली मोदी सरकार
का खोखलापन इस बात से उजागर हो रहा है कि विश्व के चालीस सबसे बड़े प्रदूषित
शहरों में कई शहर भारत के हैं जिसमे प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र बनारस
भी शामिल है। आगे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 682 करोड़ बनारस को
स्मार्ट सिटी बनाने के लिए आवंटित किए गए थे और जिसमे से सिर्फ आठ करोड़ ही
खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने सुल्तानपुर का विकास किया है और
सुल्तानपुर की जनता ने यदि मुझे दुबारा मौका दिया तो मैं सुल्तानपुर को
असली स्मार्ट सिटी बना कर दिखाऊंगा।
पूर्व मंत्री डॉ0 अमीता सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि
में मातृ शक्ति को जागने की जरूरत है। जिससे सुल्तानपुर को सुरक्षित
हांथों में दिया जा सके। चुनाव पर्व की तरह है जिसमे हम मिलते हैं
पार्टियों के मैनिफेस्टो को देखते हैं और निर्णय लेते हैं। वही प्रत्याशी
आपको अगले पड़ाव तक ले जा सकता है जो आपके घर का हो वही आपके दुख दर्द को
समझ सकता है। आज महिला सशक्तिकरण की बात अगर करें तो पूर्व प्रधानमंत्री
राजीव गांधी को याद करना पड़ेगा। आंगनबाड़ी की योजना 1985 में राजीव गांधी ने
शुरू की थी। आशा बहू कार्यक्रम सोनिया जी ने 2005 में शुरू किया था। इस
बार सरकार आने पर नौकरियों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण राहुल गांधी
लेकर आएंगे। भाजपा के लोगों से पूँछिए की उन्होंने सालाना दो करोड़ रोजगार
देने का वादा किया था और अब तक कितनो को रोजगार दिया है। भाजपा ने दरारे
पैदा करने का काम किया है। अगर आप आजाद भारत चाहते हैं तो आपको आगे आना
होगा। यह चुनाव ही वह मौका है जब आप देश के संवैधानिक व्यवस्था को कायम
रखने के लिए कंग्रेस को मतदान कर सकते हैं। डॉ0 अमीता सिंह ने आगे कहा कि
जो कमला यादव के साथ हुआ वह किसी और के साथ नहीं होने देंगे। सुल्तानपुर को
धनपतगंज मत बनने दीजिये। आप डॉ संजय सिंह को जिताइये हम आश्वासन देते हैं
कि धनपतगंज को भी सुल्तानपुर का हिस्सा बना देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि
राहुल गांधी सरकार बनते ही गरीब महिलाओं के खाते में छः हजार रुपए हर महीने
खाते में डालेंगे। सम्मेलन को व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला उपाध्याय ने भी संबोधित किया।अपना दल की सावित्री देवी एवं मऊ से बसपा के पूर्व विधायक नसीम अहमद ने आज
सांसद डॉ0 संजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ली। कार्यक्रम के
दौरान सांसद डॉ0 संजय सिंह ने वयोवृद्ध कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक
श्री शिव नारायण मिश्रा का मंच से नीचे उतरकर माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख लंभुआ लल्लन सिंह, पूर्व विधायक नसीम
अहमद, सावित्री देवी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जस विन्दर कौर, संगीता सिंह,
ऊषा निषाद, शीतला सिंह, ब्लाक अध्यक्ष लंभुआ अमर बहादुर सिंह, पंकज सिंह,
अनिल सिंह, राजेश तिवारी, राम उजागिर शुक्ल, राम राज चौरसिया, फिरोज खान,
अतहर नवाब, अरुण तिवारी, विनय विक्रम सिंह, विजय उपाध्याय राजित राम तिवारी
आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।