ब्यूरो गोरखपुर कृपा शंकर
प्रतिभा किसी की मुहताज नहीं होती इसी बात को
चरितार्थ किया है कुशीनगर के ऋषिकेश कुमार सिंह ने । बी एस सी होटल
मैनेजमेंट एंड केटरिंग विषय में वेल्स युनिवर्सिटी चेन्नई में टाप करने पर
उन्हें 25/4/2019 को उपराष्ट्रपति बैकया नायडू के द्वारा गोल्ड मेडल से
नवाजा गया।गौरतलब है कि कुशीनगर के गांव पोखर भिंडा ,
हाटा स्थित धर्मराज सिंह के पुत्र ऋषिकेश कुमार सिंह बचपन से ही
प्रतिभावान विद्यार्थी थे इन बातों को परिवार के लोगों द्वारा गंभीरता से
लिया गया और पठन-पाठन में पूरा सहयोग किया गया और आखिरकार परिवार के
उम्मीदों पर खरा उतरते हुए ऋषिकेश कुमार सिंह ने परिवार के साथ साथ कुशीनगर
का भी नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के
लोगों द्वारा परिवार को बधाई दी जा रही है। बड़े भाई के प्रतिभा के संबंध
में बताते हुए ऋषिकेश कुमार सिंह के भाई अभिषेक सिंह ने बताया कि भाई शुरू
से ही प्रतिभावान विद्यार्थी थे और परिवार के लोगों को उनसे काफी उम्मीद
है। लोगों द्वारा बधाई मिलने से पूरा परिवार खुश हैं।

Good
ReplyDelete