न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
गाजीपुर जनपद में केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने अपने कार्यकाल में जनपद
के साथ ही समूचें पूर्वांचल में अभूतपूर्व विकास कार्य किये हैं, इसमें
कोई दो राय नहीं है। लेकिन मैं आपसे आपका वोट मनोज सिन्हा के कार्य के लिए
नहीं, बल्कि देश की मजबूती के लिए मांगने आया हूॅ। जिससे पीएम नरेंद्र मोदी
देश की सुरक्षा कर सके। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरूवार
को गाजीपुर के लंका मैदान में मनोज सिन्हा के नामांकन में शामिल होने आए
लोगों को संबोधित करते हुए कहा। भीषण गर्मी के बावजूद खचाखच भरे पंडाल व
बाहर कड़ी धूप में खड़ी भीड़ को देख कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि
यह नामांकन जुलुस नहीं, बल्कि विजय जुलूस प्रतीत हो रहा है। सभा को सम्बोधित करते हुए श्री मनोज सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को
सुरक्षित किया। मौनी बाबा की सरकार में 10 साल तक आतंकी देश में घुसपैठ
करते रहे। वहीं मोदी सरकार ने आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया। विपक्षी
दल सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करते रहे। वहीं आतंकियों ने पुलवामा पर
अटैक किया, पुलवामा के जवाब पर बालाकोट में सेना ने एयर स्ट्राइक कर
मुंहतोड़ जवाब दिया
बालाकोट में भारतीय सेना के एयर स्ट्राइक पर पाक के
चेहरे का नूर उड़ गया। एयर स्ट्राइक के बाद बुआ, बबुआ और कांग्रेस के चेहरे
का भी नूर उड़ गया। यह सभी पाक के चचेरे ममेरे भाई लगते है। कश्मीर को कोई
भारत से नही छीन सकता। दिल्ली में टुकड़े-टुकड़े गैंग सक्रिय था, इस गैंग को
मोदी सरकार ने जेल भेज दिया। वहीं सपा-बसपा वोट बैंक की राजनीति के लिए
टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते है। देश को सुरक्षित रखना बीजेपी की पहली
प्राथमिकता है। देश भर में नरेंद्र मोदी के नाम के नारे लग रहे हैं।
नरेंद्र मोदी दोबारा देश के पीएम बनने वाले है। कांग्रेस ने 55 वर्षों में
गाजीपुर का कोई विकास नही किया। वहीं पीएम मोदी ने 5 वर्षों में पूर्वांचल
में भरपूर विकास किया है। बीजेपी सरकार ने गाजीपुर में हर क्षेत्र में
विकास किया है। केन्द्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने कहा कि यह चुनाव देश बनाने का चुनाव
है,देश को आगे बढाने का चुनाव है। आपके भविष्य व आपके आने वाली पीढ़ियों के
भविष्य का चुनाव है। 1971 के बाद किसी ने भी देश के तरक्की व विकास के
प्रति इतना नही किया था जो पिछले पांच वर्षों मे सम्भव हो सका है। उन्होंने
मनोज सिन्हा को विकासवादी बताते हुए उनको जिताने का लोगों से आह्वान
किया। सभा को केन्द्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर
प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, मंत्री रामतेज पांडेय, जिलाध्यक्ष
भानुप्रताप सिंह, उप्र सरकार के मंत्री सुर्य प्रताप शाही, ब्रजेश पाठक,
जयप्रकाश निषाद, उपेन्द्र तिवारी, कृष्ण बिहारी राय, डा केदारनाथ सिंह,
जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, विधायक डा संगीता
बलवंत, सुनिता सिंह, अलका राय, सुशील सिंह, हरिनरायन राजभर, विरेन्द्र सिंह
मस्त, रामसकल राजभर, चेतन राय सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संजय राय, प्रदेश
मीडिया सह संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव आदि अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मंच
पर उपस्थित थे। सभा का संचालन लोकसभा के संयोजक प्रभुनाथ चैहान ने किया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।