वाराणसी-पुलिस आपकी अपनी पुलिस - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 17 April 2019

वाराणसी-पुलिस आपकी अपनी पुलिस

   
ब्यूरो वाराणसी -कैलाश सिंह विकास                                                     
                               
महानगर वाराणसी में सुगम यातायात संचालन कराये जाने एवं यातायात नियमों का क्रियान्वयन कराये जाने हेतु  आनन्द कुलकर्णी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, वाराणसी द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व तथा अर्जुन सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात वाराणसी के पर्यवेक्षण में महानगर वाराणसी में नियुक्त समस्त यातायात निरीक्षक, यातायात उ0नि0, थीटा, मु0आ0 यातायात, यातायात सचल दस्ता, यातायात फैण्टम मोबाइल सहित समस्त यातायात कर्मियों के अथक परिश्रम से दिनांक 16.04.2019 को यातायात नियमों का क्रियान्वयन कराये जाने के दौरान कुल 1287 वाहन चालकों का ई-चालान किया गया, जिससे महानगर वाराणसी, उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में दिनांक 16.04.2019 को प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रेस मीडिया के माध्यम से आम जनमानस से अपेक्षा की जाती है कि वह कैमरे की नजर में हैं। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित चलें।


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।