गोण्डा-अपना दल और जन अधिकार पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी कृष्णा पटेल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 17 April 2019

गोण्डा-अपना दल और जन अधिकार पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी कृष्णा पटेल


 रिपोर्ट -राकेश सिंह 

आज मुजेहना के माधवगंज क्षेत्र में कांग्रेस, अपना दल और जन अधिकार पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी कृष्णा पटेल ने अपने भ्रमण के दौरान परसादीपुरवा, गुरूदीनपुरवा, चफैलवा, मंझहापुर, चकिया, लाला चैराहा, गोरथमिया और बढ़ईपुर, इटियाथोक में बीरमापुर आदि क्षेत्र में जनसम्पर्क किया और कहा कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो गरीब परिवारों को प्रत्येक परिवार को साल में 72000 रूपया और महीने में 6000 रूपये मिलेगा, किसानों का कर्ज माफ होगा और किसानों के उपज का स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक डेढ़ गुना समर्थन मूल्य मिलेगा। राहुल गांधी जी के घोषणा पत्र के माध्यम से जो देश से वादा किया है उसे पूरा करेंगे। इसके पूर्व ही राहुल गांधी ने विधानसभा चुनावों में कर्जमाफी के लिए कहा था छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में कर्ज माफ करके सबको एहसास दिला दिया।


 गोण्डा में सामन्तवाद बनाम अन्य की लड़ाई है। सामन्तवाद कभी भी गरीबों को खुशहाल नहीं देखना चाहता और उसे दबाने की कोशिश करता है। मेरा मकसद गरीबों को खुशहाल देखना और विकास करना है। इस दौरान आर0बी0 सिंह पटेल, अनन्त राम पटेल, शफीकुल्लाह, पं0 गौतम शर्मा, राम करन वर्मा, अर्जुन वर्मा, गंगाराम मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।