राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने भाजपा के संकल्प पत्र को झूठ और फरेब की गठरी कहा.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 8 April 2019

राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने भाजपा के संकल्प पत्र को झूठ और फरेब की गठरी कहा..

महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने भाजपा के संकल्प पत्र को झूठ और फरेब की गठरी बताते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र के माध्यम से पुनः एक बार नई बोतल में पुरानी शराब भरकर देष की जनता को गुमराह करने का कुचक्र रचा है जो अब चलने वाला नहीं है। भाजपा संकल्प पत्र में पहले से की गयी बातों को दोहराने का प्रयास कर रही है जिससे यह सिद्व हो गया है कि भाजपा सरकार अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में पूरी तरह से फ्लाप रही है। वास्तविकता यह है कि इनके द्वारा किये गये संकल्प पत्र में कही गयी बातों में देश की जनता अब आने वाली नहीं है कि क्योंकि काठ की हाण्डी एक बार ही चढा करती है बार बार नहीं 
 

भाजपा के संकल्प पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये श्री दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में किये गये एक भी वादें को पूरा नहीं किया तो अब देश की जनता का इनसे भरोसा उठ गया है कि क्योंकि इनकी कथनी और करनी में जमीन आसमान का अन्तर है। उन्होंने तंज कसते हुये कहा कि मोदी जी अपने भाषणों और रैलियों में कहते रहते हैं कि हम तो फकीर है झोला उठायेंगे और चल देगे। अबकी मोदी जी यह मंशा भी देश  की जनता पूरी कर देगी। क्योंकि इस बार देश की जनता उनको झोला थमा देगी और कहेगी अब चलते बनो। श्री दुबे ने कहा कि अच्छा होता कि भाजपा संकल्प पत्र की बजाय अपने 5 वर्ष के कार्यकाल पर श्वेत पत्र जारी करती और उसमें देश  की जनता को यह बताती कि हर भारतीय के खाते मे 15-15 लाख क्यों नहीं आये, 2 करोड नौजवानों को प्रतिवर्ष रोजगार क्यों नहीं दे पाये, स्वामीनाथ आयोग की सिफारिश लागू क्यों नहीं हुयी, किसानों की आय दुगुनी क्यों नहीं कर पाये, लागत का डेढ गुना गन्ना/आलू किसानों को क्यों नहीं दे पाये, मंहगाई पर नियंत्रण क्यों नहीं कर पाये, विदेषों से कालाधन वापस क्यों नहीं ला पाये, भ्रष्टाचारी भारत का पैसा लेकर विदेष कैसे भाग गये, आतंकवाद से क्यों नहीं लड पाये तथा राम मन्दिर और धारा 370 के वादों पर क्या हुआ? उन्होंने कहा कि भाजपा अपने पुराने घोषणा पत्र को तो भूल गयी लेकिन देष की जनता को भली प्रकार याद है और वह इसका निर्णय इस चुनाव में करने के लिए तैयार बैठी है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।