जिला सवांदाता - अरविन्द शर्मा
सेवा संस्था की संस्थापक/सचिव कंचन मिश्रा हमेशा से शासन
प्रशासन द्वारा जनता के लिए लाभकारी विषय को जनता के बीच निःस्वार्थ
पहुंचाती है इसी कड़ी में अकबरपुर कस्बे के वार्डनम्बर 17 रामगंज मोहल्ले
में महिलाओ और पुरुषों के बीच मतदान करने के लिये उनको प्रेरित किया कंचन
मिश्रा का कहना है कि जैसे हिन्दू /मुस्लिम अपने त्योहार चाहे वो सावन माह
का हो या रमजान माह को पूरे श्रद्धा भाव से आस्था के साथ मनाते है ठीक उसी
तरह लोकतंत्र का त्योहार का माह चल रहा है इस माह के 29 अप्रैल को
राष्ट्रीय लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सर्व धर्म के लोग किसी भी जाति
धर्म में पक्षपात किये बिना निडर हो कर अपना अपना वोट दे, इस मौके पर
कंचन मिश्रा ने शपथ दिलाते हुए उनसे वचन लिया कि वो किसी भी प्रलोभन में न
आकर एक कर्मवीर उम्मीदवार को चुने जो उनके हित मे बात करे जैसे चुनाव से
पहले नेता संपर्क करते है वैसे जितने के बाद भी उनका ध्यान रखे। मतदाताओं
के वोट से उम्मीदवार विद्यायक और सांसद बनते है। इसलिए आप सब अपने वोट की
कीमत को पहचाने, किसी भी दल से आये साड़ी/शराब/रुपया में न पड़े। किसी भी
दबाव की स्थिति में अपने जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम में फोन कर जानकारी
दें। निर्भीक रहें.. एक वोट से होती है जीत और हार, वोट न होने देना
बेकार इस स्लोगन का दरवाजे दरवाजे स्टिकर लगा कर जगरुक किया।इस
मौके पर वसीरन, अजीजन, अफरोज (पूर्व सभासद) अजगरी बेगम, शकीला, अख्तरी,
राजाबेटी, चंदा, शाहरीन, जमीला, फातिमा,रश्मि,रुबीना,मुब्बन, मुब्बन,हाजी भूरे, हसीब कुरैशी , अजमेरी, निसार अहमद, गोगा, मोहम्मद रज्जाक, फैय्याज, मुख्तार कुरैशी रमज़ान आदि उपस्थित हो कर शपथ ली।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।