रिपोर्ट - उमेश शुक्ला
जहॉ एक ओर प्रधानमंत्री ने सौभाग्य
योजना के माध्यम से गॉव के आखिरी छोर पर बिजली पहुचाने की बात कहते नही
थकते उसी के दूसरी तरफ उन्नाव जनपद की मोहान विधान सभा मे एक ऐसा गॉव
जहॉ आज तक बिजली नही पहुची आजादी के बाद इस इलाके में बिजली विभाग की नजर तो पड़ी है। लेकिन उसके बाद भी गाँव का खस्ता
हाल बना हुआ है बिजली न आने के कारण ग्रामीण आक्रोशित हो गए और इस बार लोकसभा
चुनाव में वोट डालने से साफ़ इनकार कर दिया है गाँव वालो का कहना है की लाइट नहीं
तो वोट नहीं |बिजली न आने के कारण दिये की
रोशनी में पढने वाले बच्चो का कहना है की हम लोगो की आँखों की रोशनी तक कम हो गई
जिसके कारण हम लोगो को पढने में दिक्कते होती है |
आपको बताते चले मोहान विधानसभा
के ग्राम बराती खेडा मे लगभग दो वर्ष पूर्व बिजली विभाग के द्वारा इस
गाव मे खम्भे लगाकर तार फैला दिये गये और टासफार्मर भी लगा है लेकिन आज
तक गाँव में बिजली की सप्लाई नही की गयी हैा वहॉ के लोगो की अब आशा भी
खत्म हो गयीं कि अब उन्हे बिजली मिलेगी भी इसके चलते लोकसभा के चुनाव के
देखते हुए यहॉ के ग्रामवासियों ने यह तय किया है कि अब इस ग्राम के वोटर
अब तभी मतदान करेगें जब इस गॉव मे बिजली की सप्लाई होगी बच्चो का कहना है
की यहाँ पर लाइट नहीं आती है जिसके कारण पढने में दिक्कत हो रही है मोदी जी सबकी
सुनते है फ्री में लाइट आने की बात करते है लेकिन लाइट नहीं आती रोहित छात्र का
कहना है की हमारे गाँव में लाइट नहीं है इस वजह से हम लोगो को पढने में दिक्कत
होती है और हमारे आँखों की रोशनी भी कम हो गई है इसलिए हम लोग पढ़ नहीं पाते है |वही ग्रामीणो का कहना है रोड तो
ध्वस्त ही पडी है लेकिन आज तक लाइट भी नही आयी है आज से दो वर्ष पूर्व लखनऊ के बहरू
ग्राम से विद्युतिकरण हो रहा था। जिसमे पोल लग गये थे , तार खिच गये थे , लेकिन लाइट कनेक्शन नही किया गया था जिसके
बाद चोरो के द्वारा तार चुरा लिये गये |हम सभी ग्रामीणेा ने लिखित रूप से प्रार्थना पत्र व मोबाइल के माध्यम से
सम्पर्क किया गया लेकिन उन्होने इस बात यह कहकर टाल दिया कि आप लोग उन्नाव जिले
के रहने वाले वहा पर आप शिकायत करे लेकिन जब उन्नाव जाते है तो वह कहते
है की आप का कार्य लखनऊ से हो रहा था वहा से होगा साथ ही ग्रामीणों का ये भी
कहना है की इस बार हम लोगो ने सोचा है की इस वोट नहीं देंगे गाँव का एक भी लोग वोट
नहीं देंगे वही जब इस मामले में एसडीएम हसनगंज से बात की गई तो उन्होंने बताया की
प्रकरण संज्ञान मे आया है इस सम्बन्ध मे एक्ससीएन विद्युत से बात
हुर्ह है और एससीओ विद्युत को निर्देशित किया गया है प्रकरण कि जॉच करे और
यथासम्भव जो भी कार्यवाही जो अतिशीध्र करे ताकि 29 अ्प्रैल को होने वाले
चुनाव मे उस ग्राम का कोई भी मतदाता मतदान करने से न चुके।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।