रिपोर्ट - उमेश शुक्ला
गर्मी आते ही जिस पर इसका
कहर सबसे ज्यादा टूटता है वो है किसान आये दिन किसी न किसी कारण से फसलो में लग
रही आग किसानो को भुखमरी की कगार पर पहुंचा रहा है |इसकी एक बानगी आज उन्नाव में देखने को मिली जहा बिजली विभाग
की लापरवाही के चलते कई बीघो की फसल जलकर स्वाहा हो गई जिसका खामियाजा किसानो को
अपनी खून पसीने की कमाई को खोकर चुकाना पडा |आपको बता दे उन्नाव जनपद के असीवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत
सरम्बा मदारी खेडा में उस समय हडकंप मच गया जब किसान की खून पसीने से तैयार गेहू
की फसल में हाईटेशन लाइन टूटकर गिर गई और फसल धू धू कर जलने लगी यह नजारा देख
किसानो में अफरा तफरी मच गई और किसान आग को बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करते नजर आये| इस भीषण आग में 50 बीघा में फैली गेहू की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई | ग्रामीण किसान ने बताया की गेहू जल चुका है अब बताओ हम लोग क्या खायेंगे अभी
तो एक साल पूरा बाकी है फसल जलने के कारण जानवर और आदमी दोनों भूखे मरेंगे |
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।