न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने जौनपुर में
जनसंपर्क कार्यालय का शुभारम्भ किया। नवरात्र के पर्व पर मंत्रोच्चारण के
साथ जनसंपर्क कार्यालय का शुभारम्भ करते हुए श्री सोनकर ने कहा कि भारतीय
जनता पार्टी का मूलमंत्र राजनीतिक क्षेत्र में पारदर्शिता एवं जबावदेही है।श्री सोनकर ने कहा कि भाजपा का एक-एक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी जबावदेह
बने इसके लिए पार्टी ने जनसंपर्क कार्यालयों के द्वारा जनता से सीधे संवाद
की व्यवस्था की है। ताकि जनता के बीच रहकर, जनता के दुख-दर्द एवं
आवश्यकताओं को जानकर उनके तत्काल उपाय एवं शासन एवं प्रशासन के माध्यम से
उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। इसके साथ ही जनप्रतिनिधि व पार्टी के
पदाधिकारी जनता द्वारा फीडबैक लेकर संगठन और सरकार को अवगत करा सके ताकि
इसके आधार पर सरकार जनकल्याणकारी कार्यो को और भी प्रभावी तरीके से जनता तक
पहुंचा सके। अन्त्योदय पथ, अन्त्योदय प्रण और अन्त्योदय लक्ष्य पर चलते
हुए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ
जनसेवा के कर्मपथ पर जबावदेही के साथ आगे बढ़ रहा है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।