जिला संबाददाता बस्ती
जिले की धनघटा थाना क्षेत्र के नरायनपुर बंधे पर गौ तस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़ में गोवा बारुद हथियार समेत एक गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया शेष तीन अपराधी अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में सफल रहा।घनघटा पुलिस वाहन में लादकर वध हेतु गोवंश ले जाते समय उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वो पुलिस को चकमा देकर भागना चाहता था तस्कर अपने आप को घिरा देख पुलिस टीम पर गोली चलाकर हमला भी किया पंरतु मुठभेड़ में सात गोवंशों सहित अन्य विस्फोटक भी बरामद किये गये हैं ।
मुखबीर से सूचना मिली नारायनपुर बंधे पर बेरहमी के साथ जानवरों को पिकप में बांधकर ले जाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई। नारायनपुर बंधे पर पुलिया के पास पुलिस की 03 टीमें बनाकर घेराबंदी की । जैसे ही टार्च की रोशनी पड़ी वैसे ही पुलिस टीम पर सरगना इमामुद्दीन उर्फ इमामुल हक ने फायर झोंक दिया लेकिन पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली से बचते बचाते घेर कर उसे पकड़ लिया गया । मौके से तीन अपराधी रामजीत उर्फ झिनक पुत्र रामफेर सा0 चकिया धुसवा थाना धनघटा , इमामुल पुत्र मजीद खान सा0 परसौना खुर्द थाना रामकोला जनपद कुशीनगर एवं इरफान पुत्र अज्ञात सा0 टेकुआटार थाना रामकोला जनपद कुशीनगर फरार हो गये । वाहन से भारी मात्रा में पत्थर के टुकड़े तथा 08 अदद जिन्दा देशी बम बरामद हुआ तथा इसके कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 303 बोर प्रतिबंधित कारतूस 02 अदद बरामद हुआ । अपराधियों के गिरफ्तारी में
आरक्षी अनिल यादव, आरक्षी मिथिलेश मिश्रा को चोटें आ गयी । पूछताछ में अभियुक्त इमामुद्दीन ने बताया कि यह गौवंश बिहार के रास्ते बंगाल में ले जाते हैं ।
प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्र ने बताया की अभियुक्त इमामुद्दीन से पूछताछ में अन्य तथ्य भी प्रकाश में आये हैं जिसपर अलग से टीम बनाकर कार्यवाही की जायेगी , तथा अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर में कार्यवाही की जायेगी ।
आरक्षी अनिल यादव, आरक्षी मिथिलेश मिश्रा को चोटें आ गयी । पूछताछ में अभियुक्त इमामुद्दीन ने बताया कि यह गौवंश बिहार के रास्ते बंगाल में ले जाते हैं ।
प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्र ने बताया की अभियुक्त इमामुद्दीन से पूछताछ में अन्य तथ्य भी प्रकाश में आये हैं जिसपर अलग से टीम बनाकर कार्यवाही की जायेगी , तथा अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर में कार्यवाही की जायेगी ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी बसवारी गांव हरेश तिवारी चौकी प्रभारी बसवाही गाँव का0 मिथिलेश मिश्रा, अनिल यादव, हरिशंकर गौड़, जितेश, रोशन मणि त्रिपाठी, शैलेन्द्र कुमार यादव , चौकी प्रभारी पौली धर्मेन्द्र कुमार तिवारी हे0का0 रजनीश पाठक, तेज नारायन, विजय प्रताप सिंह, इन्द्रजीत प्रसाद, का0 एहतेशाम, दीपक यादव, संजीत कुशवाहा शामिल रहे ।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।