ब्यूरो गोंडा -राकेश सिंह
लोकसभा क्षेत्र गोंडा से आज अपना दल, कांग्रेस, जन अधिकार पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी व अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने विधानसभा क्षेत्र मेहनौंन मुजेहना ब्लॉक के बछईपुर, डोबरी कला, सीर बनकट आदि ग्राम पंचायत में जनसंपर्क किया और अपने समर्थन में वोट मांगे । मुजेहना में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए गोंडा की संयुक्त प्रत्याशी कृष्णा पटेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राजधानी सहित उत्तर प्रदेश अपराधों का हब बनता जा रहा है ,
प्रदेश और देश का आवाम सुरक्षित नही हैं। कानून के रखवाले ही नहीं सुरक्षित है तो अन्य लोंगो की हिफाज़त कौन करेगा, इसलिए जंगल राज, धोखेबाज और जुमलेबाजी से छुटकारे के लिए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। भाजपा सरकार हर मामले में गलत ही साबित हुई है, चाहे वो रोजगार का मामला हो, चाहे गन्ना किसानो के मामला हो, चाहे कानून व्यवस्था का मामला हो। जन सम्पर्क में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष विजय कृष्ण पाण्डेय, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, विमल वर्मा, नंद किशोर पटेल, डॉ पटेल, जिला अध्यक्ष अनंत राम पटेल, रीना पटेल, मुन्नी देवी आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।