ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
जिला रेडक्रॉस सोसायटी कानपुर एवं रोटरी क्लब आफ कानपुर सूर्या के संयुक्त
तत्वाधान में मालरोड स्थित स्कूल में मेरा वोट मेरा देश विषय पर एक
प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसका शुभारम्भ ओम प्रकाश डालमिया चार्टड अध्यक्ष
रोटरी क्लब कानपुर सूर्या ने किया कार्यक्रम में रेडक्रॉस के आर के सफ्फड़
शरद प्रकाश अग्रवाल रोटरी क्लब कानपुर सूर्या के अध्यक्ष आर के गर्ग
रेडक्रॉस के मास्टर ट्रेनर लखन शुक्ला सहायक ट्रेनर हरीश तिवारी आदि
उपस्थित रहे आये आतिथियो का स्वागत पूजा सहगल ने किया मंच का संचालन लखन
शुक्ला ने किया। कार्यक्रम संयोजक लखन शुक्ल ने बताया मेरा देश मेरा वोट
प्रतियोगिता में एस एन सेन बालिका इंटर कालेज की अंशिका सक्सेना ने प्रथम ,
कान्य कुब्ज पब्लिक स्कूल की कृतिका ने दूसरा तथा ए.के.गर्ल्स इंटर कालेज
की सफिया खातून ने तीसरा स्थान प्राप्त किया प्रत्योगिता में एस.
एन.सेन बालिका इंटर कालेज आक्सफोर्ड मॉडल इंटर कालेज ज्ञान भर्ती बालिका
इंटर कालेज कान्य कुब्ज पब्लिक स्कूल, टैगोर बाल मंदिर बालिका इंटर कालेज
,ए के इंटर कालेज ,ए के गर्ल्स इंटर कालेज सेंट्रल इंस्टिटूटी आफ फायर
सेफ्टी मैनेजमेंट कालेज के बच्चो ने प्रतिभाग किया
जिसमे सभी प्रतिभागियो
को प्रसस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया तथा प्रथम द्रुितीय तृतीय आने
वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। आर के सफ्फड़ तथा शारद प्रकाश
अग्रवाल ने सभी बच्चो से आवाहन किया मतदान के दिन अपने घर में 18 वर्ष से
अधिक के लोगो की उगली चेक करे उनको वोट के लिए भेजे आर के गर्ग अध्यक्ष
रोटरी क्लब ने भी लोगो को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील किया। पूजा सहगल
ने अपने टीचरों को निर्देश दिया प्रति दिन बच्चो को दो मिनट वोट के बारे
में जरूर चर्चा करे अतिथियों के प्रति आभार ने व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।