कानपुर - भगवान महावीर जैन की निकलेगी रथ यात्रा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 15 April 2019

कानपुर - भगवान महावीर जैन की निकलेगी रथ यात्रा


ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता 

श्री दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर के तत्वाधान में डॉ अनूप जैन की अध्यक्षता में राजा सेठ होटल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए टीकमचंद सेठिया ने बताया कि जैन समाज अपनी वर्षों पुरानी परंपरा अनुसार श्री 1008 भगवान महावीर जन्म कल्याणक एवं रथयात्रा महोत्सव बुधवार 17 अप्रैल एवं गुरुवार 18 अप्रैल 2019 को वाल्मीकि वाटिका नाना राव पार्क में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। 

इस अवसर पर सुबह 8:30 बजे श्री दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर जनरल गंज कानपुर से रथ यात्रा का शुभारंभ आलोक सिंह पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के द्वारा हरी झंडी दिखाकर के उनके कर कमलों से शुभारंभ होगा। रथ यात्रा मार्ग जनरल गंज नया गंज शक्कर पट्टी कलेक्टर गंज हालसी रोड बादशाही नाका मूलगंज टोपी बाजार माल रोड से होते हुए वाल्मीकि वाटिका नाना राव पार्क में समाप्त होगी 

दूसरे दिन 18 अप्रैल दिन गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे वाल्मीकि वाटिका नाना राव पार्क से प्रारंभ होकर बिरहाना रोड होते हुए जनरलगंज मंदिर में समाप्त होगी वाल्मीकि वाटिका में रथ यात्रा पहुंचने से पश्चात धर्म ध्वजारोहण डीवी मुरली एयर कमोडोर, वायु सेना स्टेशन कानपुर के कर कमलों से होगा तत्पश्चात श्री जी का अभिषेक 108 श्रद्भि मंत्रों के द्वारा 8 वर्षों से ऊपर के बच्चों द्वारा होगा दोपहर 3:30 बजे महिला सभा एवं बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसकी अध्यक्षता लवली जैन आनंदपुरी के द्वारा होगा जिसमें मुख्य अतिथि मधुरिमा अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि अपूर्व जैन की उपस्थिति में संपन्न होगा। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित टीकमचंद सेठिया, दलपत जैन, डॉ अनुप जैन, आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।