ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
सपोर्ट फाउण्डेशन के तत्वाधान में ज्योति शुक्ला की अध्यक्षता में
अध्यक्षता स्थान संजय वन किदवई नगर में फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन किया
गया। जानकारी देते हुए अध्यक्ष ज्योति शुक्ला ने बताया कि यह कैंप मेगा
हेल्प और सपोर्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया। संजय वन में इस हेल्थ
कैंप को आयोजित किया गया। सारे ऐसे लोग जो अपना हेल्थ चेकअप नहीं करवा पाते
उनके लिए इस कैंप का आयोजन किया गया। ताकि इसका यह भरपूर फायदा उठा पाए
आंखों की जांच के लिए डॉक्टर महिलाओं के लिए डॉक्टर और जनरल लोगों के लिए
डॉक्टर का कैंप लगाया गया है।
बहुत सारे लोगों ने आकर इस कैंप का लाभ उठाया
और हमारी कोशिश है कि आने वाले कल में इन लोगों के लिए दवाइयों का भी
उपलब्ध करा सके हमारी निरंतर कोशिश की ऐसे कैंप का आयोजन लोग करते रहे और
उन गरीब लाचार लोगों को इस कैंप के माध्यम से उनकी बीमारी का उपचार मिलता
रहे ऐसे समय पर जब एक रोड की एक वक्त की रोटी कमाना मुश्किल होता है। वह
अपनी बीमारी का इलाज कैसे करा सकते हैं। हम इस तरह की निरंतर कोशिश कर रहे
हैं। उनको इस कैंप का भरपूर लाभ मिले वह अपनी बीमारी को दूर कर सके। मुख्य
रूप से उपस्थित अध्यक्ष ज्योति शुक्ला, डॉ परवेज अख्तर, प्रवक्ता सनी सिंह,
शशी प्रभा सिंह , डा गुणांक, डा कीर्ति, डा मिलन, शालिनी सिंह आदि लोग
मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।