ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
स्वतंत्रा सेनानी उत्तराधिकारी संस्था व कानपुर व्यापारी एसोसिएशन
के संयुक्त तत्वाधान में अध्यक्ष संजय टंडन की अध्यक्षता में जलियांवाला
बाग कांड के 100 वर्ष पूर्ण होने पर एक कैंडल मार्च का आयोजन गुरु गोविंद
सिंह चौक से संत नगर चौराहे तक निकाला गया। उसके उपरांत एक नुक्कड़ नाटक का
आयोजन भी संत नगर चौराहे पर किया गया। जानकारी देते हुए अध्यक्ष संजय टंडन
ने बताया कि जलियांवाला बाग हत्याकांड को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है।
जब उस हत्याकांड की बात चलती है। तो रूह कांप जाती है।और शहीदों की आदत में
आंखों के साथ दिल भी रो पड़ता है। जिस प्रकार सेहम होली दीपावली मनाते
हैं। ईद बकरीद होना आते हैं। उसी तरह से हमें शहीदो की शहादत को भी नमन
करना चाहिए।
मुख्य रूप से उपस्थित संजय टंडन, पुष्पेंद्र जायसवाल, ज्योति
शुक्ला, नीलम तिवारी, सुधा सिंह डां आेमेनदजफर, रंजीत सिंह बिल्लू, हरजीत
सिंह रोमी, सरबजीत सिंह, रवि जायसवाल, करमजीत सिंह, शिवम मल्होत्रा,
प्रदीप रामचंदानी, अजीत सिंह, परमजीत सिंह पप्पीभैया, संजय भाटिया अमित
घई, सुमित मल्होत्रा, अमरपाल सिह, इंदरपाल सिंह रमन सिंह , गौरव बजाज,
महेश केसवानी, गगन सिंह , महेश गोलू मोलू भारत गाेवर आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।