कानपुर देहात - रसूलाबाद कानपुर देहात क्षेत्र के समस्त दिव्यांग मतदाताओं को अवश्य मतदान करवाने का लिया विशेष संकल्प - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 15 April 2019

कानपुर देहात - रसूलाबाद कानपुर देहात क्षेत्र के समस्त दिव्यांग मतदाताओं को अवश्य मतदान करवाने का लिया विशेष संकल्प

 जिला सवांदाता:अरविन्द शर्मा 
 
आर पी एस इंटर कॉलेज रसूलाबाद में जिला निर्वाचन अधिकारी कानपुर देहात के दिशा निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रसूलाबाद क्षेत्र के प्राथमिक शिक्षक ,शिक्षिकाएं , शिक्षा मित्र, आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं आशा बहुओं ने 29 अप्रैल को होने वाले लोकसभा निर्वाचन चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाए जाने का संकल्प लिया । लोकसभा चुनाव 29 अप्रैल में हर दिव्यांग मतदाता को बूथ तक पहुंचाने का हर संभव कार्य किया जाएगा । अभियान में महिलाओं ने विशेष रुचि ली उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के इस नेक काम में हम सब अवश्य योगदान करेंगे और जिला कानपुर देहात का मतदान प्रतिशत बढ़ा कर प्यारे जिले कानपुर देहात का नाम अधिकतम मतदान कराए जाने वाली सूची में शामिल करवाएंगे । 
 
 
इस कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा गठित टीम जिसमें जिला समन्वयक सत्यनारायण कटियार, जिला मतदाता कोऑर्डिनेटर रजत गुप्ता ने आए हुए सभी लोगों को विस्तारपूर्वक हर बिंदुओं पर बात की और कानपुर देहात में शत प्रतिशत मतदान कराने में विशेष योगदान देने के लिए प्रेरित किया । इस कार्यक्रम में आर पी एस इंटर कॉलेज रसूलाबाद के प्रधानाचार्य  विश्वकर्मा शर्मा , कप्तान सिंह प्रधानाचार्य देवराहट ,भूप नारायण सचान , विकासखंड रसूलाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी सहित सैकड़ों प्राइमरी अध्यापक, शिक्षामित्र ,आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं आशा बहुएं मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।