रिपोर्ट -राजित राम यादव
बस्ती लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सपा के कद्दावर नेता राजकिशोर सिंह का उनके समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। फूल मालाओं और गगनभेदी नारों का सिलसिला घघौवा पुल से शुरू हुआ,जो अनवरत चलता रहा, बस्ती कांग्रेस कार्यालय पहुंचने के लिए करीब 40 किमी की दूरी पांच घंटे लग गये। सैकड़ों चार पहिया गाड़ियों व मोटरसाइकिलो का काफिला हजारों समर्थकों की राष्ट्रीय राजमार्ग पर चहलकदमी बढ़ने के कारण घंटो जाम लगा रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर यातायात ब्यवस्था ध्वस्त हो गई, राजकिशोर के पार्टी में आने से करीब दो दशक बाद कांग्रेस पार्टी में पहली बार इतना उत्साह देखने को मिला।
विक्रमजोत, हरैया, कप्तानगंज, महराजगंज, गोटवा, फुटहिया, कम्पनी बाग, कटरा व पार्टी कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर लोग फूल माला लेकर नवागत उम्मीदवार के स्वागत के लिये खड़े थे। घघौवा पहुंचते ही समर्थक प्रत्याशी की झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। रोड शो निकालकर राजकिशोर सिंह ने विरोधियों का अपनी ताकत का अहसास करा दिया। राजनितिक जानकारों का मानना है कि वर्तमान परिस्थितियों में लोकसभा चुनाव का गणित राजकिशोर सिंह ने बिगाड़ दिया है। अब साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। उत्साहित कार्यकर्ताओं को उन्होने भरोसा दिलाया कि उनका विश्वास कायम रहेगा और बस्ती मंडल में कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव जीतेगी।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, प्रेमशंकर द्विवेदी, अम्बिका सिंह, डा. आरजी सिंह, सन्तप्रकाश त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी, नर्वदेश्वर शुक्ला, मो. रफीक खां, डा. बी.एच. रिज़वी, विपिन राय, सईद अहमद, ज्ञानू पाण्डेय, विपुल प्रताप पाण्डेय, गायत्री गुप्ता, गिरजेश पाल, रामभवन शुक्ला, डब्लू सिंह राना, रामधीरज चौधरी, बसंत चौधरी, नीलम विश्वकर्मा, विनोद रानी आहूजा, विवेक श्रीवास्तव बाबूराम सिंह, प्रमोद द्विवेदी, सोमनाथ पाण्डेय, रीता चटर्जी, शीतला, सिद्धीक, कमरूलहुदा, सविन शुक्ला, रंजना सिंह, गंगा मिश्रा, डा. वाहिद, कल्लन, सुरेन्द्र मिश्रा, शिविभूति मिश्रा, अतीउल्लाह सिद्धीकी, लालजीत पहलवान, शब्बीर अहमद, छम्मनदास लखमानी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।