अमेठी चार पीढ़ी से मुक्ति के लिए तरस रही थी। आज से अमेठी की मुक्ति की शुरुआत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 11 April 2019

अमेठी चार पीढ़ी से मुक्ति के लिए तरस रही थी। आज से अमेठी की मुक्ति की शुरुआत

न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अमेठी में स्मृति ईरानी के रोड शो में शामिल हुए इसके साथ ही उन्होंने अलीगढ़ में दो जगह जनसभाओं को भी संबोधित किया। स्मृति ईरानी के रोड शो के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जगह जगह लोगों को अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल के पास अमेठी के लिए वक्त नहीं हैं और उन्होंने अमेठी के विकास के लिए कभी प्रस्ताव नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अमेठी चार पीढ़ी से मुक्ति के लिए तरस रही थी। आज से अमेठी की मुक्ति की शुरुआत। पहले चरण की आठ सीटों पर बीजेपी की जीत होगी। कांग्रेस जो दो पीढ़ी में नहीं कर पाई, हमने दो सालों में किया।इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में दो जगह जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय केंद्र की मदद से चल रहा है। अल्पसंख्यक का दर्जा नहीं मिला है। इसलिए एएमयू में दलित-पिछड़ों को आरक्षण मिलना चाहिए। इन्हें आरक्षण दिलाने के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं। यही नहीं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में देश के विभाजन के जनक जिन्ना की तस्वीर लगी है।

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह की धरती से देश के टुकड़े -टुकड़े करने वालों को सबक सिखाने की आवाज उठनी चाहिए। कल्याण सिंह ने ही श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कुर्सी छोड़ी। उन्होंने कहा कि जो काम पूर्व की सरकार नहीं कर सकीं, वह मोदी सरकार ने कर दिखाया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में चीन आंखे दिखाता था, उसे हमने डोकलाम में खदेड़ा और बालाकोट में पाकिस्तान को घुसकर मारा। कांग्रेस सरकार में पाक हमारे सैनिकों के सिर काटकर भेजता था, लेकिन हमने उसे करारा जवाब दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में कहा जाता था कि देश के पैसे पर सबसे पहला अधिकार मुसलमानों का है लेकिन देश में भाजपा सरकार आने पर देश के पैसे पर पूरे देश की जनता का अधिकार है। सबका साथ सबका विकास की नीति है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में मोदी जी के नाम का शोर है, दुनिया भी यह मान चुकी है और दुनिया कहती है कि भारत मे मोदी का कोई विकल्प नहीं है। सपा, कांग्रेस और बसपा सहित सभी दलों के समय जो नामुमकिन था वह मोदी के समय में मुमकिन है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।