रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
लोक सभा चुनाव का महासमर चल रहा है ।इस
समय रूठने और मनाने का सिलसिला चलरहा है । इसी के चलते फर्रूखाबाद थाना
कमालगंज क्षेत्र के लैनगांव के ग्रामीणो ने रेलवे क्रासिंग बंद होने पर वोट
न देने का फैसला कर लिया है ।ग्रामीणों का कहना है की जब तक रेलवे
क्रासिंग नही खुलेगी तब तक हम लोग बोट नही डालेगे।आपको बताते चले की जिले
में रेलवे विभाग द्वारा क्रासिंगों को बंद किये जा चुके है ।उसी के चलते
क्रासिंग 140 सी को भी बंद कर दिया था ।इस क्रासिंग बन्द होने सरसूलपुर,कुंदननगला,महमूदपुर,द्वारिकपुर,भुलनपुर,कैलाशपुरी,गोपालपुर,चौसपुर,पिथूपुर,लेनगांव इस गांव की 80 प्रतिशत खेती करने वाले लोग इसी
क्रासिंग से अपने खेतों पर जाते आते थे ।जिन्हे परेशानी का सामना करना पड
रहा है ।रेलवे विभाग द्वारा कोई दूसरे रास्ते का भी इंतजाम भी नही किया गया
।आज इसी से नाराज ग्रमीणो ने प्राईमरी स्कूल मे किसी प्रत्याशी को बोट न
देने का फैसला लिया और कहा कि जब तक रेलवे क्रासिंग नही खुलेगी तब तक हम
लोग बोट नही डालेगे हम सब ग्रामीण बोट का बाहिष्कार करते है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।