रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के
मोहल्ला निवासी महिला पूजा पुत्री राजेन्द्र कटियार ने अपने पति पर आरोप
लगाते हुए बताया कि दो साल पहले मेरा विवाह सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला
सेठ गली के रहने वाले शंशाक गंगवार के साथ हुआ था।मेरे पिता ने अपनी
हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया था।लेकिन विवाह के बाद से वह परेशान करने
लगे।जब में उनके साथ आगरा गई तो वहां पर विंदू नाम की महिला उनके साथ रहती
थी।जब उसकी शिकायत ससुर से की तो उन्होंने ने अपने बेटे का ही साथ दिया
उसके बाद से लगातार रुपयों की मांग करने लगे फिर मैंने अपने पिता से दो लाख
पचास हजार उनको दिए वो उन्होंने शराब और जुआ में उड़ा दिए फिर से पांच लाख
मांगने लगे मना करने पर घर से निकाल दिया जिसकी शिकायत पुलिस से की तो
पुलिस समझौता कराने के लिए दबाव बनाने लगी जिसको लेकर एसपी से भी शिकायत की
है।जब कही से मुकदमा दर्ज नही कराया गया तो मजबूर होकर अनशन पर बैठना पड़ा
यदि न्याय नही मिलता है तो अनशन जारी रहेगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।