न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
नागरिक एकता पार्टी के प्रत्याशी शमीम
खान ने आज धुआँधार जनसंपर्क पैदल मार्च करते हुये क्रमश: चान्दन गाँव, इन्दिरा नगर
तथा मुंशीपुलिया आदि मोहल्लों में जनसंपर्क किया, साथ ही क्षेत्रीय लोगों के
द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए शमीम खान ने कहा कि समाजवादी
पार्टी इस इलाके को अपना गढ़ मानती है | आज यहाँ की जनता से जो समर्थन मिला है इस
से यह साबित हो गया की अब लखनऊ की जनता सपा-बसपा गठबंधन के बाहरी प्रत्याशी को
पसंद नहीं कर रही हैं, और कांग्रेस पार्टी
के प्रत्याशी पूरी तरह से लखनऊ की जनता के सामने डमी कैंडिडेट के रूप में साबित हो
रहे है ! इसलिए बाबा जी को पहले से ही लखनऊ की अवाम नकार
चुकी है भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गृह मंत्री राजनाथ सिंह को लखनऊ की जनता
ने सांसद बना कर भेजा, भारतीय गृहमंत्री भी रहे फिर भी अगर लखनऊ का विकास नहीं कर
पाये तो इस से बड़ा दुर्भाग्य कुछ और नहीं हो सकता है | लखनऊ की जनता का जो समर्थन
नागरिक एकता पार्टी को मिल रहा है इससे यह सबित हो गया है कि बाहरी प्रत्याशी को
अब यहाँ की अवाम पूरी तरह से नकार चुकी है, और अब चाहती है कि
अपना सांसद, अपना बेटा, अपना भाई, अपने बीच का स्थानीय हो | शमीम खान के साथ
नागरिक एकता पार्टी के मीडिया प्रभारी मो.अनीश, रुस्तम खान, बादशाह खान आदि अन्य गणमान्य
लोग मौजूद थे |

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।