न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
समाजवादी पार्टी मुख्यालय में समाजवादी पार्टी लखनऊ लोकसभा क्षेत्र
के पांच हजार बूथ रक्षकों तथा बूथ प्रभारियों को सम्बोधित करते हुए
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ के
हर कोने को संवारने और सुन्दर बनाने का काम समाजवादियों ने किया है। भाजपा
के पास गिनाने को एक भी काम नहीं है। बूथ रक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में 06
मई 2019 को वोट डलवा देंगे तो लखनऊ लोकसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी
की प्रत्याशी पूनम शत्रुघ्न सिन्हा की जीत सुनिश्चित हो जायेगी। श्री यादव ने कहा कि चुनाव में गिनती वोटों की होती है। लखनऊ में
चुनाव यहां काम पर ही होगा। यहां समाजवादी सरकार के समय मेट्रो रेल चली,
समाजवादी पेंशन दी गई, अंतर्राष्ट्रीयस्तर का इकाना स्टेडियम बना,
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे बना, लोकनायक जेपी इंटरनेशनल सेंटर बना, घंटाघर और
पुराने लखनऊ का सुंदरीकरण कराया, जनेश्वर मिश्र पार्क, लोहिया पार्क,
रिवरफ्रंट लखनऊ की शान हैं। हजरतगंज में मुफ्त वाईफाई सुविधा दी, महिला
सुरक्षा के लिए 1090, अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100, समाजवादी
एम्बूलेंस सेवा 108 एवं 102 की व्यवस्था की। छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप
बांटे गये। गोमती को निर्मल किया, यहां अहमदाबाद के रिवरफ्रंट से ज्यादा
खूबसूरत रिवरफ्रंट बना है। मतदाताओं तक समाजवादी सरकार की इन उपलब्धियों को
पहुंचा देंगे तो सभी वोट साइकिल निशान पर मिलेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि विगत उपचुनावो में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री
अपने-अपने क्षेत्रों में हार गए तो उसकी नाराजगी उन्होंने कन्नौज के चुनाव
में निकालने की कोशिश की। कन्नौज मे समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी के
विरूद्ध साजिश लखनऊ में मुख्यमंत्री जी और डीजीपी ने रची। कन्नौज में
कार्यकर्ताओं का जबर्दस्त उत्पीड़न किया गया। रात में घरो में दबिश दी गई।
लोगों को वोट डालने से रोका गया। पुलिस ने लाठियां चलाई।
श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ठोको नीति चला रहे हैं। पुलिस वाले समझ
नहीं पा रहे है कि वे किसे ठोकें? कहीं वे ठोक रहे हैं तो कहीं जनता
उन्हें ठोक रही है। आवारा सांड मुख्यमंत्री जी के काफिले को गुस्से में रोक
रहे हैं। एक सांसद ने विधायक जी की पिटाई कर दी। केन्द्र की भाजपा सरकार
ने लोगों के पैसे निकाल लिए जिन्हें उद्योगपति लेकर विदेश भाग गए। भाजपा
सरकार में राज्य में एक भी सड़क नहीं बनी। जनता परेशान है। भाजपा नफरत की
राजनीति करती है।अखिलेश यादव ने कहा कि अभी
जहां-जहां मतदान हुआ वहां-वहां गठबंधन के पक्ष में वोटो की बारिश हुई है।
लखनऊ में भी जीत होगी तो बाबा मुख्यमंत्री जी को मठ जाना पड़ेगा। अब चैकीदार
और ठोकीदार दोनों को पराजित करना है। बूथ रक्षकों के
सम्मेलन में प्रत्याशी श्रीमती पूनम सिन्हा ने कहा कि उन्हें यहां जो प्यार
मिला है उससे वे लखनऊवासियों का सिर नीचा नहीं होने देंगी। कन्नौज की
सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा कि प्रशासन की अडंगेबाजी के बावजूद हमें
ज्यादा से ज्यादा मतदान कराना है। हम लखनऊ की सीट जीतेंगे। सांसद श्रीमती
जया बच्चन ने कहा कि पूनम जी उनकी 40 वर्ष पुरानी सहेली हैं। उन्हें जिताने
में कोई कसर नहीं रखनी है।लखनऊ महानगर अध्यक्ष श्री
फाकिर सिद्दीकी की अध्यक्षता में हुए समाजवादी बूथ रक्षक सम्मेलन में
सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी, संजय सेठ, लखनऊ लोकसभा प्रभारी आनन्द भदौरिया,
अभिषेक मिश्र, डाॅ0 मधु गुप्ता, एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, बनवारी
लाल कंछल, अनुराग भदौरिया, मो0 रेहान, रविदास मेहरोत्रा, मो0 एबाद, विजय
सिंह, रामसागर यादव के अतिरिक्त राजकुमार मिश्रा, सुशील दीक्षित, जरीना
उस्मानी, गीता सिंह, मीरा वर्धन, राजू गांधी, प्रदीप शर्मा, रेशू यावर
हुसेन, अनिल यादव, डाॅ0 आशुतोष वर्मा, मुकेश शुक्ला, आईपी सिंह, पवन मनोचा,
नवीन धवन बंटी, कामरान बेग, पूजा शुक्ला और अपूर्वा वर्मा, जितेन्द्र
यादव जीतू, अनीस राजा, सर्वेश यादव, राहुल सक्सेना, अमित श्रीवास्तव,
महेन्द्र यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।