फर्रुखाबाद - मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए गैस सिलेंडरों का उपयोग.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 5 April 2019

फर्रुखाबाद - मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए गैस सिलेंडरों का उपयोग..

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

सामान्य लोक सभा 2019 का , जिले में 29 अप्रैल को होने वाले लोक चुनाव में अधिक से अधिक जनसंख्या में मतदाता भाग ले इस उद्देश्य से जिला पूर्ति कार्यालय की तरफ से जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में आज गैस एजेंसियों के गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले हाकरो के सिलेंडरों के ऊपर 29 अप्रैल को होने वाले मतदान में जनता से अपील करता हुआ स्टीकर लगाया गया जिसमे लिखा है 29 अप्रैल रखना याद , वोट करेगा फर्रुखाबाद | जिसकी घर-घर सप्लाई होनी है 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी हो इसलिए मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए गैस सिलेंडरों का उपयोग किया गया | क्योकि हर घर में गैस सलेंडर महिलाओं के हाथ में जाता है | गैस सलेंडर सप्लाई करने वाले गैस हैकरों व सलेंडर सप्लाई करने वाली छोटी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर सीडीओ डॉक्टर राजेंद्र पैंसिया ने आवास विकास स्थित पटेल गैस सर्विस से हाकरों हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | 
 
 
 इस मामले पर मिडिया से बात करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया ने बताया की जो स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चल रह है उसी तहत हमारे जिला पूर्ति विभाग में डीएसओ साहब है उनके नेतृत्व में जितनी भी गैस एजेन्सी है वहां इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है | और गैस एजेंसीज के माध्यम से हर घर में गैस सलेंडर पहुंचता है और सलेंडर सीधा महिला तक पहुंचता है | खास कर महिलाओं का ही मतदान सबसे काम होता है तो महिलाओं तक सीधा सन्देश ये पहुंचाना है की 29 अप्रैल को फर्रुखाबाद में मतदान है तो आपको मतदान जरूर करना है इसी सन्देश को लेकर के हमारे जितने भी हॉकर है सलेन्डर लेकर जाने बाले | इनके माध्यम से सन्देश पहुंचेगा प्रत्येक महिला तक और पूरे परिवार तक की वोट जरूर करना है |

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।