फर्रुखाबाद - खेल रही बालिका अचानक 60 फीट गहरे बोरवेल में चली गयी मचा हडकंप.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 5 April 2019

फर्रुखाबाद - खेल रही बालिका अचानक 60 फीट गहरे बोरवेल में चली गयी मचा हडकंप..

 


 रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा 

फर्रुखाबाद में घर के निकट खेल रही बालिका अचानक 60 फीट गहरे बोरवेल में चली गयी। जिसके बाद हडकंप मच गया। जानकारी होने पर जिला प्रशासन के अफसर व पुलिस मौके पर पंहुची। उसको बाहर निकालने के प्रयास शुरू किये गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम रसीदपुर निवासी नरेंश चन्द्र के बड़े भाई महेश चन्द्र घर के निकट ही बोरिंग करा रहे है।बुधवार को बोरवेल का काम बंद था। जिसके चलते नरेश की 8 वर्षीय पुत्री सीमा उसके निकट खेल रही थी। अचानक वह 60 फिट गहरे बोरवेल में चली गयी। यह जानकारी होने पर परिजनों व ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया।घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर अमित आसेरी,तहसीलदार प्रदीप सिंह,सीओ देवेन्द्र तिवारी मौके पर आ गये। उन्होंने बालिका को बोरबेल से सकुशल बाहर निकालने के लिए प्रयास शुरू करा दिये। फर्रुखाबाद  प्रशासन ने बालिका सीमा को हर कीमत पर बचने के लिए फतेहगढ़ से सेना भी बुला ली । सेना ने जेसीबी की मदद से खुदाई का काम शुरू कर दिया। मिट्टी को मौके से दूर फेंकने के लिए ट्रैक्टर लगाये गये है। वही सीमा को बोरवेल के भीतर आक्सीजन पंहुचा दी गयी है। बताया जा रहा है की सीमा बोलेवेल में सुरक्षित है। खबर भेजी जाने तक ऑपरेशन असीम जारी है । सीमा को बचने के लिए आगरा से सेना की दूसरी टुकड़ी मौके पर पहुंच चुकी है ।सेना के एक सैकड़ा जवान ऑपरेशन में लगे होये है । मिट्टी धसकने के चलते सेना का  पूरी रात ऑपरेशन चलता रहा ।तकरीबन 18 घंटे से सेना कर रही  ऑपरेशन पर काम

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।