ब्यूरो बनारस -कैलाश सिंह विकास
किसी ने ठीक ही कहा है कि मां-बाप अपने बच्चों के साथ कभी बुरा नहीं कर सकते, लेकिन बच्चे मां-बाप के साथ कुछ भी कर सकते हैं। वाराणसी में एक बेटे बहू द्वारा अपने बूढ़े मां-बाप को बंधक बनाने का मामला सामने आया है।गुरुवार को मंडुवाडीह पुलिस को व्हाट्सएप के जरिए एक मैसेज मिला कि एक वृद्ध दंपति को कई दिनों से एक महिला ने बंधक बनाया हुआ है। मैसेज में बताए हुए पते पर जब पुलिस पहुंची तो सूचना सही मिली। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी बेटे और बहू फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार लालजी यादव (70) उनकी पत्नी मुनेश्वरी देवी (67) गाजीपुर जिले के दिलदारनगर के निवासी हैं। इनके बड़े बेटे रामाशीष और बहू सत्ती देवी वाराणसी के भुल्लनपुर स्थित बाल्मीकि बस्ती में मकान बनाकर रहते हैं। पुलिस ने बताया कि लालजी और मुनेश्वरी पिछले साल दीपावली के पहले अपने बड़े पुत्र के घर पर आए।इसके बाद बहू सत्ती देवी ने संपत्ति की लालच में अपने सास-ससुर को एक कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद वृद्ध दंपति से संपत्ति अपने नाम कराने के लिए बहू और बेटे प्रताड़ित करने लगे। वृद्ध दंपति का छोटा बेटा रामविलास होली पर अपने माता पिता से मिलने आया तो उसे सत्ती देवी ने मिलने नहीं दिया। कमरे की हालत देख कर चौंक गई पुलिस
जब पुलिस ने मकान में छापेमारी की तो आरोपी बेटे-बहू फरार हो गए थे। पुलिस के मुताबिक जिस कमरे में बहू सत्ती देवी ने अपने सास ससुर को बंद किया था, उसमें से काफी बदबू आ रही थी। वृद्ध दंपति का मलमूत्र भी उसी कमरे में बिखरा था। दोनों बुजुर्ग बीमार भी लग रहे थे।पुलिस ने लालजी और मुनेश्वरी को मंडुवाडीह थाने ले गई। इसके बाद उनका प्राथमिक इलाज कराई। सूचना पर पहुंचे छोटे बेटे रामविलास ने बड़े भाई राम आशीष और भाभी सत्ती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। वृद्ध दंपति को पुलिस ने छोटे बेटे के सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपी बेटे बहू की तलाश में जुटी हुई है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।