ब्यूरो बनारस -कैलाश सिंह विकास
बीती रात लक्सा थाना क्षेत्र के सिद्धगिरी बाग से अनिल बजाज के पुत्र कार्तिक बजाज का अपहरण हुआ था, सूचना मिलने पर सक्रिय हुई लक्सा पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर सिगरा थाना क्षेत्र के एक होटल के बेसमेंट से बच्चे को बरामद कर लिया और 2-3 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, इसी मामले को लेकर लक्सा थाने पर भीड़ लगी है
कार्तिक के पिता अनिल बजाज के आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा इस पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है अनिल बजाज के साथ इस तरह का एक हादसा पहले भी हो चुका है, 19 जून 2006 को इनके पुत्र चिराग बजाज का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी और चिराग का शव गंगा पार रेती से बरामद हुआ था और उस समय चिराग हत्याकांड वाराणसी में बहुत चर्चित हुआ था

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।