कानपुर - प्रत्याशी रामकुमार ने किया कार्यालय का उद्घाटन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 7 April 2019

कानपुर - प्रत्याशी रामकुमार ने किया कार्यालय का उद्घाटन

  
ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता  
 
समाजवादी पार्टी व बसपा गठबन्धन प्रत्याशी कानपुर लेाकसभा सीट के रामकुमार निषाद के नगर चुनावी कार्यालय का उदघाटन रविवार को बडा चैराहा क्राइस्टचर्च काॅलेज के सामने किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी व बसपा के नगर अध्यक्ष सहित विधायकगण तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चुनाव कार्यलय के उदघाटन के दौरान प्रत्यार्शी रामकुमार ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढाते हुए कहा कि हमें चुनाव में पूरी लगन व मेहनत के साथ काम करना होगा। कहा मैदान में लडाई कोई भी हो हमेशा जीतने का प्रयास किया जाता है। कहा हम एकजुट होकर इस चुनावी रण में उतर चुके है और अब हमें केवल अपने कर्म पर ही ध्यान रखना होगा। इस अवसर पर विधायक अमिताभ बाजपेयी, इरफान सोलंकी, नगर अध्यक्ष मोईन खान, पूर्व नगर अध्यक्ष फजल महमूद, वरूण मिश्रा, उपाध्यक्ष संजय सिंह, मिण्टे यारव, आशू खान, नीतू खुराना, मालू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।