ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
थाना चकेरी क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक ने टाॅफी देकर एक बच्चे
को अगवा करने की कोशिश की। एक अजनबी द्वारा बच्चे को गोद में उठाकर ले जाता
देख मासूम की बहन ने शोर मचा दिया, जिससे भीड ने संदिग्ध युवक को दौडा
लिया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहंुची पुलिस ने लोगों की मदद से युवक को
पकड लिया। युवक के पास से चंडीगढ स्टेशन का टिकट मिला है वहीं पुलिस मानव
तस्करी से भी मामले को जोड कर देख रही है।थाना चकेरी क्षेत्र के जाजमऊ
क्षेत्र के भल्ला स्टेट में रहने वाले ई रिक्शाचालक रामजी गुप्ता का चार
वर्षीय पुत्र कौतुक शनिवार देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। बताया जाता है
कि कौतुक की सात वर्षीय बडी बहन अनुष्का पास की दुकान से टाॅफी लेने गयी
थी। अनुष्का ने देखा कि उसके भाई को कोई गोद में उठाकर ले जा रहा है और मोड
पर पहुंचते ही वह गंगा पुल की तरफ भाग।
यह देख अनुष्का ने शोर मचा दिया,
जिससे आसपास के लोगों का ध्यान युवक ककी ओर गया और लोग उसे पकडने के लिए
भागे। इसी बीच क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। गश्त कर रहे चैकी
प्रभारी व सिपाही जाजमऊ गंगापुल पर पहुंच गये और लोगों की मदद से शारित
युवक को दबोच कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की पूंछतांछ में युवक
ने पागलपन का नाटक शुरू कर दिया और प्रयासों के बाद भी उसने सही उत्तर नही
दिया। युवक कभी अपना नाम राजेश तो कभी संजीव बता रहा है। वहीं उसके पास से
मिले प्लेटफार्म टिकट से उसने बारे में पता किया जा रहा है।
पुलिस का कहना
है कि पूंछतांछ की जा रही है और बच्चे का अपहरण किस उददेश्य से किया गया
जानकारी की जा रही है। शहर में बच्चे चोरी होने की यह नयी घटना नही है।
पहले भी बच्चों के चोरी होने के मामले सामने आये है यह अलग बात है कि इसका
कोई खुलासा नही हो सका। यह अशंका जताई जाती है कि शहर में कोई ऐसा गैंग भी
सक्रीय हो सकता है जो बच्चो का अपहरण कर भीख मंगवाने का काम करता है और ऐसे
में मलिन बस्ती में रहने वाले बच्चों को निशाना बनाया जाता हैै।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।