रिपोर्ट - राकेश सिंह
21 अप्रैल 2019 को उतरौला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस, अपना दल और जन अधिकार पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा पटेल ने अपने भ्रमण के दौरान महुआ बाजार, मद्दों बाजार, बरदही बाजार, महुआ धनी, नया नगर
आदि का जनसंपर्क करते हुए कहा कि गरीब मजदूर, किसान, छोटे दुकानदार और मध्यम व्यापारी देश को बनाते हैं लेकिन पिछले 5 सालों में इन सब की आवाज को दबाकर सिर्फ उद्योगपतियों के लिए मोदी सरकार ने काम किया है मोदी सरकार की नीतियों में किसान की मेहनत को युवाओं के काम को गरीब की आमदनी को मजदूर की दिहाड़ी को और छोटे छोटे व्यापारियों की रोजी रोटी छीन लिया है इनकी बात सुनना तो दूर उल्टा नोटबंदी और जीएसटी जैसे योजनाओं से लोगों के पेट पर लात मारी गई । देश के व्यापार रोजी रोटी और रोजगार को नष्ट कर दिया गया। यदि आप लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिया तो मैं गोंडा की तकदीर बदल दूंगी। देश की हुकूमत यदि कांग्रेस की हाथ में आती है तो किसानों को राहत के लिए रेल बजट की तरह अलग से किसान बजट पेश किया जाएगा, जिससे किसानों के प्रति सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित होगी। किसानों का कर्ज माफ होगा जैसे छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में करके दिखाया है कृषि लोन चुकाने में असमर्थ किसानों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की अनुमति नहीं दी जाएगी ।बेघरों और भूमिहीनों को घर का अधिकार दिया जाएगा वास भूमि का अधिकार कानून बनाया जाएगा। शहर गरीबों के लिए आवास अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान आरबी सिंह पटेल, मंडल उपाध्यक्ष विमल वर्मा, डॉक्टर खलीलुल्लाह, ब्लाक प्रमुख यादव जी, महिपाल चौधरी, सुशीला सिंह, सत्यनारायण आदि लोग उपस्थित रहे।

Apna dal jindabad mata krishna patel jindabad
ReplyDelete