कानपुर - समाजवादी पार्टी लोकसभा प्रत्याशी माला पहनाकर किया स्वागत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 3 April 2019

कानपुर - समाजवादी पार्टी लोकसभा प्रत्याशी माला पहनाकर किया स्वागत


ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी के आवास पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी ने बताया कि आज उनके आवास पर कानपुर सपा बसपा गठबंधन कानपुर लोकसभा प्रत्याशी राम कुमार ने एक शिष्टाचार के साथ मुलाकात की जिसके बाद सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी ने कानपुर लोकसभा प्रत्याशी उज़्मा इकबाल सोलंकी ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत और सम्मान किया। तथा कानपुर लोकसभा चुनाव के समीकरण पर राजनैतिक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान लोकसभा प्रत्याशी रामकुमार को सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी ने भरोसा जताया कि उन के सभी कार्यकर्तालोकसभा चुनाव में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और चुनाव जिता कर लोकसभा भेजेंगे। तो यही लोक प्रत्याशी रामकुमार में धन्यवाद कहते हुए आभार व्यक्त किया। मुख्य रुप से उपस्थित रामकुमार, उज़्मा इकबाल सोलंकी, अरशद खान, हाजी इकबाल सोलंकी, हाजी हसन सोलंकी, हाजी एहसान सोलंकी, गुरु चरण, एकलव्य ओमर, एजाज शाह, रिजवान सिद्दीकी, दानिश हसन, सुप्रिया, कवलजीत सिंह, विजेता सक्सेना, संतोष यादव आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।