कानपुर - सपा बसपा गठबंधन से अख़बरपुर लोकसभा की प्रत्याशी निशा सचान ने कराया अपना नामांकन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 4 April 2019

कानपुर - सपा बसपा गठबंधन से अख़बरपुर लोकसभा की प्रत्याशी निशा सचान ने कराया अपना नामांकन

 

  ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र गठबंधन की ओर से बसपा प्रत्याशी निशा सचान ने आज अपना नामांकन दाखिल किया । लावलश्कर के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची निशा सचान ने निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन का पर्चा सौंपा । बसपा प्रत्याशी के साथ समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद थे । इससे पूर्व कानपुर साऊथ से निशा सचान का नामांकन जुलुस शुरू हुआ । जुलूस में सपा बसपा के झंडे एक साथ लहरा रहे थे । कार्यकर्ता पार्टी समर्थन में नारे लगाते हुए चल रहे थे । चेतना चौराहा पहुंचने पर जुलूस को रोक लिया  गया और प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक को ही अंदर जाने दिया गया । कलेक्ट्रेट परिसर में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष बसपा प्रत्याशी निशा सचान ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । इस दौरान बसपा प्रत्याशी ने अपनी जीत के दावे करते हुए कहा कि अब जनता भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाएगी ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।