ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
एसएन सेन बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज के तत्वधान में प्रधानाचार्य
सुधा पाठक की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता के लिए एनसीसी कैडेटों ने
जागरूकता अभियान चलाया। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य सुधा पाठक ने बताया
कि एसएन सेन इंटर कॉलेज द्वारा 17 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कैडेटों
द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के लिए नुक्कड़ नाटक किया गया।जिसमें आम
जनमानस को अपने अमूल्य मत देने के लिए आम जनता को जागरूक किया और उसको उसकी
वोट की ताकत को बताया। और लोगों से हाथ जोड़कर कहा कि वह सारा काम छोड़कर
अपना वोट डालने अवश्य जाएं। प्रधानाचार्य सुधा पाठक ने कैडेटों को जागरूकता
अभियान के लिए प्रशंसा की और कहा कि आम जनमानस से अपील की कि वह अपना
अमूल्य वोट देने जरूर जाएं। मुख्य रूप से उपस्थित कर्नल एस के गुप्ता, मेजर
इंदु मिश्रा, प्रधानाचार्य सुधा पाठक, अर्चना चौहान, देवीना खन्ना, थर्ड
ऑफिसर नीतू गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।