रिपोर्ट - राकेश सिंह
आज मेहनौन विधानसभा में सोनवर्षा, 27 नं0 ट्यूबेल, पारा सरांय (कुलमनपुर), मकदूमपुरवा, लखनीपुर चैराहा, विशुनपुर बाजार, लोनावा दरगाह आदि क्षेत्र में कांग्रेस अपना दल और जन अधिकार पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा पटेल ने जनसम्पर्क किया और कहा कि भाईयों-बहनों और नौजवान साथियों इस चुनाव में गोण्डा से एक बार अपना आशीर्वाद देकर कांग्रेस की सरकार बनाकर देश को न्याय दिलाएं। हम सब मिलकर ही एक बेहतर भारत बना सकते हैं। सबको शिक्षा, स्वास्थ्य और डर से आजादी, भय मुक्त वातावरण, किसानों की तरक्की के लिए अलग से बजट पेश करना यह सभी मुद्दे हैं जिन पर कांग्रेस की सरकार बनते हुए पहले ही सत्र में लागू कर दिया जायेगा।
मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने वादा खिलाफी कर देश के नौजवानों, किसानों, दलितों और पिछड़ों के लोगों को धोखा देने का काम किया है। मोदी सरकार ने बड़े ही सुनियोजित ढंग से पिछड़े वर्ग के सम्मान, नौकरी और आरक्षण पर लगातार हमला किया है। इस दौरान आर0बी0 सिंह पटेल, गोण्डा लोकसभा प्रभारी नसीम खान, शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कृष्ण पाण्डेय, अनन्त राम पटेल, ईश्वरलाल पटेल, पंकज चैधरी, रामपाल वर्मा, आशीष चैधरी संतोष वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।