उन्नाव - मासूमो की हत्या करने वाला मौसेरा भाई गिरफ्तार.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 3 April 2019

उन्नाव - मासूमो की हत्या करने वाला मौसेरा भाई गिरफ्तार..

रिपोर्ट - उमेश शुक्ला

कल दो मासूम बच्चो की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर,एक हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया..सोमवार को हुए डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी थी..इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। हत्या कांड में आरोपी कोई और नही बल्कि मृतक मासूम बच्चों का मौसेरा भाई निकला..हत्यारे ने पैसो के लालच में अपनी मौसी की बेटी 13 को व ढाई वर्ष के लड़के की  निर्मम हत्या को दिया अंजाम |और खुद को  पहचानने पर आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ दोनों मासूमो की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या दी और वरदात के बाद दोनों के शवों को कमरे में बंद कर बाहर से दरवाजे में कुंडी लगा दी और हत्यारोपी मौके से फरार हो गया..लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया वही पुलिस दूसरे आरोपी की तफ्तीश शुरू कर दी..



पूरा मामला उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के ऋषी नगर इलाके की है..जहाँ पवन मिश्रा की बेटी सची 13 वर्षीय, व ढाई वर्षीय राघव की सोमवार को धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई थी.. घटना के वक्त सची की माँ मोनू मिश्रा अपनी बहन के बेटे गोलू की गर्भवती पत्नी को देखने अस्पताल गई थी..लेकिन जब अस्पताल से घर लौटी तो दोनों बच्चों के बेड पर खून से लथपथ शव मिले, घटना के बाद पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने टीमें गठित कर तफ्तीश शुरू कर दी थी..वही घटना का खुलासा करने के लिए मृतक बच्चो के माता पिता मोनू मिश्रा और पवन मिश्रा से भी पुक्षताक्ष भी की गई थी..जिस पर दंपत्ति ने एक सप्ताह पूर्व पैसो को लेकर बहन के बेटे से अनबन बताई थी..इसी बात को लेकर पुलिस ने पड़ोसीयो के भी बयान दर्ज करने के बाद शक के आधार पर हत्यारोंपी मंजू शुक्ला के बेटे गोलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है..वही दूसरा आरोपी राहुल फरार चल रहा है पुलिस अधीक्षक का कहना है जो बच्चे जिनकी हत्या की गई थी उन्हीं की मौसी का सगा लड़का था उस लड़के का एक सगा दोस्त था यह दोनों जब लगभग 11-12 बजे उसी घर पर पहुंचे थे पानी पिए थे पानी पीने के बाद ये लोग घर में गए दोनों बच्चों की धारदार हथियार से जाकर के हत्या किए हत्या करने के बाद वहां जो है पैसे के लिए तलाशी किए पूरे घर में नीचे ऊपर यद्यपि उनको वहा पर कुछ मिला नहीं कि उनको वहां पर कुछ मिला नहीं जिसके बाद वह लोग जो है बड़े सफाई से घटना को अंजाम दिए उसके बाद वहां से फरार हो गए थे |एक मेन मुलजिम है जो बच्चो की मौसी का लड़का है वह गिरफ्तार हुआ है गिरफ्तारी के बाद उसने घटना जो है इकबाल भी किया है उसके पास से आला कत्ल उसने घटना स्थल पर जो कपड़े पहना था वह कपड़ा भी जिस पे खून लगे बरामद हुआ है दूसरा अभियुक्त फरार है उसकी तलाश की जा रही है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।