महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि
समाजवादी पार्टी गठबंधन में बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के जुड़
जाने के बाद भाजपा ने मान लिया है कि इस सामाजिक ताकत के सामने उसका
धराशायी होना निश्चित है। इससे बदहवाश भाजपा नेता मुलायम सिंह यादव
एवं अखिलेश यादव के विरूद्ध तथ्यहीन और अनर्गल बयानबाजी करने लगे हैं।
उनके इस अमर्यादित और असंयमित आचरण से उत्तर प्रदेश की जनता पूरी तरह
आक्रोशित है। जनता का इस बात का भी एहसास है कि समाजवादी सरकार के कामों के
मुकाबले कोई भी उपलब्धि न दिखा पाने से भाजपा में चिढ़ और खीज होना
स्वाभाविक है इस तथ्य से सभी परिचित हैं कि उत्तर प्रदेश
में जो भी विकास कार्य हुए हैं वे सब कार्य अखिलेश यादव के
मुख्यमंत्रित्वकाल में हुए हैं। भाजपा सरकार अपने संकल्प पत्र का एक भी
चुनाव वादा अभी तक पूरा नहीं कर पाई है। उसकी अपनी कोई भी एक योजना लागू
नहीं हो सकी है। भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी केवल
उद्घाटन का उद्घाटन कर रहे हैं।
भाजपा सत्ता का घोर
दुरुपयोग करते हुए चुनाव की आदर्श आचारसंहिता की भी खुल्लमखुल्ला धज्जियां
उड़ाने में भी कोई गुरेज नही है। सरकारी मशीनरी को प्रभावित करने की योजना
बनाने में भाजपा नेतृत्व लगी है। यहां तक कि भारत की गौरवशाली फौज को भी
नहीं छोड़ने में भाजपा नेतृत्व कोई संकोच नहीं। समाजवादी
सरकार ने जनहित में जो व्यवस्थाएं की थी वे सब भाजपा राज में चैपट हो गई
हैं। कानून व्यवस्था पूर्णतया ध्वस्त है। महिलाएं असुरक्षित हैं। व्यापारी
लुट रहे हें। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। रोजगार का कहीं अतापता नहीं है।
समाज में दहशत है। लोकतंत्र के लिए यह स्थिति स्वस्थ नहीं है। लोकलाज के
बिना लोकतांत्रिक व्यवस्था संकट में होती है। भाजपा ने अपने स्वार्थ साधन
के लिए सभी नैतिक मूल्यों एवं आदर्शों का तिरस्कार कर दिया है। समाजवादी
पार्टी की वैचारिक प्रतिबद्धता लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और समाजवादी
व्यवस्था के लिए है। समाजवादी पार्टी नेतृत्व को बदनाम
करने की लाख कोशिश कर ले लेकिन अपने कुत्सित इरादों में भाजपा नेतृत्व सफल
नहीं हो सकता है। भाजपा के फरेबी रवैये से जनता में घोर असंतोष और आक्रोश
है। जनता सन् 2019 में अब भाजपा को करारा सबक सिखा कर ही रहेगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।