रिपोर्ट - उमेश शुक्ला
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर
रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है आय दिन होंने वाले हादसों से भी लोग सबक
न लेने का काम रहे है जिसका खामियाजा लोगो को अपनी जान से हाथ धोकर भी चुकाना पड़ता
है आपको बता दे कि उन्नाव जनपद बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के लुकैया पुरवा के उस समय
हडकंप मच गया जब एक बुलेरो गाड़ी में पीछे से आ रही तेज रफ्तार वरुणा कार ने जोरदार
टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी की वरुणा कार खुद ही पलट गई और इस हादसे में कार
में बैठे एक व्यक्ति व दो महिलाये गंभीर से रूप से घायल हो गए |घटना की जानकारी
पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन फानन में एम्बुलेंस के
जरिये पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहाँ डाक्टरों ने
उनका प्राथिमक उपचार कर दो लोगो की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज
दिया और एक का इलाज बांगरमऊ सीएचसी में चल रहा है घायल तीनो व्यक्ति लखनऊ के बताये
जा रहे है वही डाक्टर ने बताया की तीन लोग आये थे जिनमें दो की हालत गंभीर थी उनका
प्राथिमक उपचार कर लखनऊ भेज दिया गया है |
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।