रिपोर्ट - उमेश शुक्ला
जनपत में कानून व्यस्था की खुलेआम अपराधी धज्जिया उड़ा रहे
हैं और पुलसिंग व्यवस्था की पोल खोलते नजर आ रहे हैं।एक ऐसा ही मामला सामने
आया है जिसमे अपराधियो ने एक 55 वर्ष के व्यक्ति को खुलेआम लाठी डंडों और
कुल्हाड़ी से काट डाला और पुलिस को कानो कान खबर भी नही लगी और अपराधियों के
हौसले तो देखो मारने पीटने के बाद उस व्यक्ति को उसी के घर के बाहर खड़ंजे
पे फेक के चले गए लेकिन इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
यह मामला पूरा अजगैन थाने क्षेत्र के विशुनपुर ग्राम सभा का है इसी गांव
में बाबूलाल (55) वर्ष मंगलवार की रात अपने ही दरवाजे के खड़ंजे पे रात करीब
11 बजे घायल अवस्था मे मिले। बाबूलाल के बेटे ने किशनु ने तत्काल 100
नम्बर पे सूचना दी और 108 नम्बर पर कॉल करके एम्बुलेंस को बुलाया और जिला
अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ पे डॉक्टरों ने बाबूलाल को मृत घोसित कर दिया।
वही मृत बाबूलाल के बेटे का कहना है कि मेरे पिता की पुरानी रंजिस के कारण
मेरे पिता को लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से मार डाला गया। बेटे की तहरीर पे
अचलगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके अपराधियो की तलाश में
पुलिस जुट गई है। वही पे इस घटना के बाद सूचना पे पहुँचे एसपी ने बताया कि यह मंगलवार रात
करीब 10 से 11 बजे की घटना है मृत बाबूलाल अपने घर से दावत खाने के लिए
निकले थे जहाँ पे कुछ अज्ञात लोगों ने उनके ऊपर धार दार हथियार से हमला कर
दिया जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया जहाँ पे डॉक्टरों ने
उन्हें मृत घोषित कर दिया इस घटना के अनावरण के लिए टाइम गठित कर दी गई है
और जल्द से जल्द इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियो तक पुलिस पहुँच जाएगी
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।