रिपोर्ट -अरविन्द शर्मा
शासन की नीति के अनुसार माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयाग राज द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में एनसीईआरटी की पुस्तकों की उपलब्धता को देखने व परखने के लिए अरविंद कुमार द्विवेदी जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर देहात द्वारा जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर में मुनीमजी बुक डिपो आदर्श बुक स्टाल विनोद बुक स्टॉल सहित कई किताबों की दूकान में पुस्तकों का अवलोकन किया साथ जनपद के रसूलाबाद झींझक पुखराया सिकंदरा शिवली रनिया राजपुर मैथा आदि प्रमुख कस्बों व ग्रामीण अंचलों में टीम लगाकर पुस्तकों की दुकानों में भेजकर दुकानदारों से एनसीईआरटी की पुस्तकों की उपलब्धता को जाना और दुकानदारों को हिदायत भी दी कि किसी भी बच्चे को गाइड नहीं बेचेंगे और ना ही गाइड लेने के लिए उन पर दबाव बनाएंगे दुकानदारों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित पुस्तकों के अलावा दूसरी पुस्तकें छात्र-छात्राओं को बेची गई या गाइड बेचने की सूचना प्राप्त होती है तो आप के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।