वाराणसी -प्रधान सहित दो महिलाओ के चेन चोरी,दो महिलाएं पकड़ी गयी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 7 April 2019

वाराणसी -प्रधान सहित दो महिलाओ के चेन चोरी,दो महिलाएं पकड़ी गयी




रिपोर्ट -कैलाश सिंह विकाश 
रामनगर  नगर थाना क्षेत्र स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में दर्शन को गयी चाँदी तारापुर की प्रधान गीता देवी व गोलाघाट की महिला तारा देवी महिला उच्चको की शिकार हो गयी । दर्शन को लाइन में लगी तारा देवी का सोने की चैन व गीता देवी का मंगलसूत्र किसी ने गायब कर दिया तभी महिला उच्चको द्वारा किसी दूसरी महिला की चैन चोरी करते समय महिलाओं ने पकड़ लिया । मौके पर पहुँची पुलिस ने हिरावनपुर फूलपुर निवासी रेखा (40) व नीतू (20) वर्ष को गिरफ्तार किया बाद में पुलिस की पूछताछ में दोनो ने गीता देवी व तारा देवी के गहने चुराने की बात कबूल की । महिलाओं ने बताया कि उनके साथ और भी महिलाएं रामनगर आयी थी जो दर्शन करने के बहाने  महिलाओं के जेवर चुराने वाली थी हम दोनों के पकड़े जाने के बाद बाकी महिलाएं वहाँ से भाग निकली । रामनगर इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला का कहना है कि पकड़ी गई महिलाओं से चोरी गए गहने बरामद कर लिए गए है महिलाओं को चालान कर जेल भेज दिया जाएगा ।








No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।