ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
डा0 नरेन्द्र सरस्वती विधा निकेतन इण्टर कालेज पुराना शिवली रोड,
कल्याणपुर में नवसंवत्सव पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें
मुख्य अतिथि आनन्द गुप्त मौर्य ने बताया कि आज सम्पूण्र भारतवर्ष में
पाश्चात्य सांसकृतियेां ने अपना पांव फैला रखा है, जिससे भारतीय संस्कृति
जहां आपस में सदभाव प्रेम प्रतिष्ठा थी वह लुप्त हो चुकी है।
उन्होने
कहा हमें भगवान श्री राम के आदर्शो पर चलना चाहिये और अनुशासित जीवन यापन
करना चाहिये। हम एकजुट होकर भ्रष्टाचार व कुरीतियों से लडकर पूरे भारत वर्ष
में रामराज्य की स्थापना कर सकते है। निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से यह
संदेश दिया गया हम किस प्रकार भारत को विश्व में एक उच्च शिखर पर पहुंचा
सकते है। प्रतियोगिता में विभिन्न विधालयों के छात्रों ने भाग लिया।
अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने किया तथा स्वगात
प्रबंधक संजय कुमार तथा संचालन मानिता सिंह ने किया, आभार संसद
प्रधानमंत्री उन्नति दुबे द्वारा किया गया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।