गोंडा-अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल जी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 4 April 2019

गोंडा-अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल जी


रिपोर्ट -राकेश सिंह 

अपना दल, कांग्रेस, जन अधिकार पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी व अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल जी ने विधानसभा क्षेत्र मेहनौंन के अंतर्गत रामनगर झिन्ना, निसारपुरवा, बहराइन, लोनपुरवा आदि गांव में जनसंपर्क किया और अपने समर्थन में वोट मांगे । विकास खंड रुपईडीह में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए गोंडा की संयुक्त प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा पटेल ने कहा कि यह देश सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश है


मगर ऐसे क्या कारण है कि आज भी 20 करोड़ से ज्यादा की युवा आबादी आज भी बेरोजगारी की मार झेल रही है और मोदी सरकार के झूठे वादे से खुद को छला हुआ महसूस कर रही है । वह बोले थे कि दो करोड़ रोजगार हर साल देंगे लेकिन हकीकत तो यह है कि हर महीने लगभग 15000 नौकरियों को खत्म किया गया है। मुझे बड़ा दुख होता है कि जब मैं बीजेपी के हिंदू राष्ट्र की संकल्पना के सपने के बारे में सुनती हूं क्योंकि राष्ट्र की एकता और अखंडता पर सीधा हमला है वह भूल जाते हैं कि यह कबीर की धरती है और यहां किसी भी मुस्लिम को भाजपा से देशभक्ति का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए और उनको देशद्रोही कहना उन तमाम मुस्लिम नागरिकों और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है जिन्होंने इस राष्ट्र की आजादी के लिए खून दिया।
जन सम्पर्क में इकबाल कुरैशी, ओम प्रकाश प्रधान, बाबादीन प्रधान, बेकारू यादव, सूर्य भवन, चंद्र शेखर पटेल, राजेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।