रिपोर्ट - उमेश शुक्ला
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद उन्नाव
के शुक्लागंज में विजय संकल्प साइबर योद्धा
सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां सोशल मीडिया पर भाजपा की बातों को किस तरीके से जनता के सामने रखा जाए इस विषय
पर चर्चा हुई बृजेश पाठक ने उन्नाव से साक्षी महाराज को
जिताने के लिए अपील भी की। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कानून
मंत्री बृजेश पाठक ने बड़ा बयान दिया
कहा मोदी जी चुनाव में प्रधानमंत्री तभी बन पाएंगे जब साक्षी महाराज यहाँ से
जीतकर जायेंगे | लोकसभा के चुनाव में आप किन मुद्दों को लेकर जा रहे है तो कहा
की लोकसभा चुनाव डेवलपमेंट पर और देश की सुरक्षा के नाम पर हम सब लड़ रहे है |आजम
खां के द्वारा जया पर्दा के खिलाफ बेतुके बयान पर कहा की किसी के खिलाफ एक सीमा
में रहकर ही बाते करनी चाहिए व्यक्तिगत रूप से कोई भी इस ढंग से आरोप लगाना उचित
नहीं है |महबूबा मुफ़्ती के बयान की जब भगवा कट्टरपंथी की बात होती है तो आतंकवाद
का कोई धर्म नहीं होता लेकिन हर मुसलमान आतंकवादी होता है तो उन्होंने कहा की जिस
ढंग से इस देश में रहने के उपरांत भी अभी तक भारत माता के साथ कार्य कर रहे है उसी
ढंग से देश की जनता भी भी इन्हें जवाब देगी इसीलिए लोकतंत्र में हर बार चुनाव होता
है |सपा बसपा गठंबंधन के सवाल पर कहा की गठबंधन पूरी तरह से फ्लॉप होगा, केवल अपने
दल को बचाने के लिए गठबंधन उन लोगो ने किया है |बीजेपी प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी
नेता पर जूते से हमला करने के मामले पर कहा की दरअसल ये बाते जायज नहीं है हम इसको
जायज नहीं मानते |
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।