उन्नाव -चुनाव उत्सव का आगाज - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 2 April 2019

उन्नाव -चुनाव उत्सव का आगाज


रिपोर्ट -उमेश शुक्ला 

उत्तर प्रदेश में चुनावी महापर्व का आगाज़ हो चूका है इसी कड़ी में प्रदेश के जिला  उन्नाव में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है नामंकन करने का समय सुबह11 बजे से दोपहर बजे तक का बताया गयाहै 

और नामंकन का ये सिलसिला अप्रैल तक चलेगा जिसके चलते ज़िला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है नामंकन स्थल यानी कलेक्ट्रेट भवन को दुल्हन की माफिक सजाया गया है कलेक्ट्रेट से होकर गुजरने वाले रास्तो का रूट डायवर्जन कर दिया गया है ताकि आम आदमी को किसी तरह की कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े ज़िला निर्वाचन अधिकारी सुबह से ही कलेक्ट्रेट भवन के भ्रमण में जुटे है पूरा प्रशासनिक अमला मशक्कत कर रहा है कि चुनावी महापर्व में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आये कैमरों से भी कलेक्ट्रेट भवन की निगरानी की जा रही है

वही उन्नाव एडीएम राकेश सिंह ने बताया हम लोग एक विशेष सन्देश देना चाह रहे थे की ये नामांकन या चुनाव जो है एक हमारा त्यौहार होता है जो आयोग के भी निर्देश है इसको त्यौहार की तरह सेलिब्रेट किया जाए जिलाधिकारी महोदय का जो न्यायालय है उसको भी हम लोगो ने एक फेस्टी माहौल देने की कोशिश की है ताकि इसका सन्देश दूर तक जाए | यदि वाहन के पास दिए जाते है तो तीन से ज्यादा का यूज नहीं हो सकता दो सौ मीटर के अंदर वो वाहन नहीं ला सकता है | सुरक्षा में सभी गेटो में थानाध्यक्ष और सीओ लेबल के अधिकारी यहाँ पर तैनात किये गए है प्रत्यासी के साथ प्रत्यासी को लेकर मैक्समम जो न्यायलय के अंदर है पांच आदमी रह सकते है यदि वो निर्दलीय प्रत्यासी है तो उसके दस सहायक होते है उसके लिए बाहर एक वेटिंग रूम बनाया गया है |

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।