- हमीरपुर-मार्केट में लगी आग लाखो का माल स्वाहा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 2 April 2019

- हमीरपुर-मार्केट में लगी आग लाखो का माल स्वाहा




रिपोर्ट-तुफैल अहमद ताहा 

हमीरपुर में देर रात सब्जी मंडी इलाके में बिजली के खंभे से शॉर्ट सर्किट होने के वजह से आग लग गई, इस आग ने पहले एक दुकान को अपनी जद में लिया लेकिन जब तक कि स्थानीय लोग इस पर काबू पाते आग ने विकराल रूप ले लिया और धीरे-धीरे आग इतनी भीषण हो गई कि इस ने 35 दुकानों में रखे हुए माल को जला कर स्वाहा कर दिया, इस मार्केट में किराना दुकानदार, चमड़े के कारोबारी और सब्जी के कारोबारी व्यवसाय करते है, जिनका लाखों रुपये का माल कुछ ही देर में जल कर खाक हो गया, थाने से चंद कदम की दूरी पर लगी इस आग को देखने के लिए 1 घंटे के बाद पुलिस पहुंची जिसको लेकर दुकानदारों में काफी रोष भी दिखा, वहीं स्थानीय नेताओं ने चुनाव के वक्त ही इस तरह की आग लगने का आरोप भी लगाया उनका कहना था कि पिछले चुनाव में भी यहां आग लगी थी।

तस्वीरों में नजर आ रहा है यह इलाका थाना सुमेरपुर का है जहां के सब्जी मंडी में आज देर रात आग लग गई सब्जी मंडी में ही स्थित एक बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी और फिर इस आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया आग इतनी भीषण हो चली थी कि इसने चंद ही मिनटों में तकरीबन 35 दुकानों को अपनी जद में ले लिया इस आग में किराने की दुकान, चमड़े की दुकानों जिनमें जूते चप्पल का काम होता है इसके अलावा सब्जी व्यापारियों की दुकान और उनमें  रखे माल को कुछ ही पलों में खाक कर दिया, थाने से महज चंद कदम की दूरी पर हुई इस घटना पर पहुंचने में इलाकाई पुलिस ने एक घण्टे का वक़्त लगा दिया, लिहाज़ा स्थानीय 

दुकानदारों में इस को लेकर काफ़ी रोष भी है। वही मौके पर पहुंचे स्थानीय नेताओं ने इलेक्शन के वक्त ही इस तरह की आग क्यों लगती है इस पर भी सवाल उठाया है गौरतलब हो कि इससे पहले भी इलेक्शन के वक्त पर सब्जी मंडी में भीषण आग लगी थी।

वही क्षेत्राधिकारी सदर अनुराग सिंह पुलिस महकमे का बचाव करते दिखे उन्होंने जांच करा कर कार्यवाही की बात कही है वही दुकानदारों के हुए नुकसान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।