ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
विकलांग एसोसिएशन ने आज शास्त्री नगर सेन्टर पार्क में समस्या
समाधान शिविर का आयोजन किया। शिविर में सरकारी योजनाओ का लाभ दिलाने के लिए
मार्गदर्शन किया गया व दिव्यांग विवाह पुरस्कार योजना, दुकान संचालन ऋण
योजना, रेलवे यूनिक कार्ड, यू डी आई डी कार्ड, ट्राई साइकिल, व्हील चेयर,
बैसाखी, कान की मशीन, ब्लाइंड स्टीक आदि योजनाओं के फार्म भी भरे गए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे
यूनिक कार्ड के वगैर रेलवे में रियायती यात्रा व यू डी आई डी कार्ड के वगैर
परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा का लाभ दिव्यांगजनों को नहीं मिल
पाएगा। उन्होंने सभी दिव्यांगजनों से अपील किया है कि वो रेलवे यूनिक
कार्ड व यू डी आई डी कार्ड जल्द से जल्द बनवा लें। जिससे उन्हें रेलवे व बस
यात्रा का लाभ आसानी से मिल सके। वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दिव्यांगजन
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी भी रविवार को शास्त्री नगर सेन्टर
पार्क में आ सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए विकलांग प्रमाण
पत्र, आधार कार्ड, बैंक पास बुक,आय प्रमाण पत्र, रेलवे रियायती प्रमाण
पत्र, फोटो लेकर आना होता है।अधिक जानकारी के लिए 9838111506 पर सम्पर्क
किया जा सकता है। आज शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के
अलावा अल्पना कुमारी अरविंद सिंह, राहुल कुमार, बंगाली शर्मा आदि उपस्थित
थे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।